- Hindi News
- National
- Gujarat Pakistan Border War LIVE Photos Update; Kutch Bhuj Jamnagar | Somnath Dwark
अहमदाबाद5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद गुजरात के बॉर्डर इलाकों में हालात सामान्य हैं। सड़कों पर आवाजाही बढ़ गई है और दुकानें-होटलें खुल गई हैं। गुजरात से राजस्थान जाने वाली नाइट ट्रेनें भी बहाल कर दी गई हैं। वहीं, कच्छ और जामनगर में फिलहाल ब्लैकआउट के निर्देश नहीं हैं।
भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार शाम 5 बजे सीजफायर की घोषणा हुई थी। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा था कि अब दोनों देश जमीन, आकाश और समुद्र में एक-दूसरे पर हमला नहीं करेंगे। सीजफायर के बावजूद पाकिस्तान ने गुजरात के बॉर्डर इलाकों में फिर से हमले की कोशिश की थी। इससे तीन जिलों भुज, जामनगर और द्वारका के 94 गांवों में ब्लैकआउट कर दिया गया था।
3 PHOTOS में देखिए, भुज जिले के गांवों के रविवार के हालात…

कच्छ के ध्रुफी गांव में सुबह से ही चहल-पहल दिखाई दे रही है। कल दोपहर तक पूरा गांव खाली करा लिया गया था।

थराद तालुका के सुईगाम में भी चहल-पहल हो गई है। गांववाले लौटने लगे हैं।

भारत-पाकिस्तान सीमा से 20-25 किमी दूर कच्छ के लखपत में भी हालात सामान्य हुए।
सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द रहेंगी भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के फैसले के बाद राज्य के सभी शहरों में हालात सामान्य होने लगे हैं। हालांकि, इसके बावजूद गृहराज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने स्पष्ट कर दिया है कि सरकारी कर्मचारियों की रद्द छुट्टियों का फैसला अगले आदेश तक बरकरार रहेगा।
कंडला पोर्ट भी खोला गया गुजरात के तटीय इलाकों में पाकिस्तानी हमलों के चलते कच्छ का सबसे बड़ा कंडला पोर्ट भी तीन दिन से बंद था। रविवार दोपहर को पोर्ट फिर से खोल दिया गया। इस दौरान पोर्ट के बाहर ट्रकों की कतारें भी नजर आईं। हालांकि, कांडला एयरपोर्ट खोलने के दिशा-निर्देश जारी नहीं किए गए हैं। कंडला एयरपोर्ट 14 मई तक के लिए बंद है।
अपडेट्स
01:38 PM11 मई 2025
- कॉपी लिंक
भुज से चलने वाली सभी ट्रेनें हुईं बहाल
भारत-पाकिस्तान युद्ध विराम के बाद गुजरात के सीमावर्ती जिलों में स्थिति सामान्य हो रही है। पाकिस्तानी हमले की आशंका के मद्देनजर सरहदी जिले भुज से चलने व गुजरने वाली ट्रेनें रद्द कर दी गई थीं, जिन्हें फिर से बहाल कर दिया गया है। भुज रेलवे अधीक्षक केके शर्मा ने बताया कि सभी ट्रेनें समय पर चल रही हैं।
01:30 PM11 मई 2025
- कॉपी लिंक
कच्छ और जामनगर में आज नहीं होगा ब्लैकआउट
शनिवार को भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर के ऐलान के बाद भी सरहदी जिले कच्छ में ड्रोन उड़ते नजर आए थे। इसके चलते यहां ब्लैकआउट लगा दिया गया था। कच्छ के कलेक्टर आनंद पटेल ने कहा है कि फिलहाल ब्लैकआउट के निर्देश नहीं हैं। अचानक हालात बिगड़े तो उसके अनुसार फैसला लिया जाएगा। इसी तरह फिलहाल जामनगर में भी ब्लैकआउट के निर्देश नहीं हैं।
12:06 PM11 मई 2025
- कॉपी लिंक
पाटण ने ब्रह्म समाज ने 231 बोतल ब्लड जमा किया

भारत-पाकिस्तान की जंग के दौरान पाटण के ब्रह्म समाज ने ब्लड कैंप लगाकर लोगों से ज्यादा से ज्यादा ब्लड डोनेट का निवेदन किया था। टीम ने बताया कि अब तक 231 बोतल ब्लड एकत्रित किया गया है।
11:07 AM11 मई 2025
- कॉपी लिंक
गलत पोस्ट करने पर 4 के खिलाफ मामला दर्ज
सोशल मीडिया पर फर्जी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। सोशल मीडिया पर सेना का मनोबल गिराने वाली पोस्ट लिखने वाले चार लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने कहा कि नागरिकों को किसी भी अफवाह या फर्जी संदेश पर ध्यान नहीं देना चाहिए। गृह विभाग ऐसी पोस्ट डालने वालों पर कड़ी नजर रख रहा है।
11:04 AM11 मई 2025
- कॉपी लिंक
पाकिस्तान की सीमा से लगे हैं गुजरात के ये जिले

10:06 AM11 मई 2025
- कॉपी लिंक
गुजरात से राजस्थान जाने वाली नाइट ट्रेनें बहाल
वेस्टर्न रेलवे ने सुरक्षा कारणों से गुजरात के भुज से होकर राजस्थान जाने वाली नाइट ट्रेनों फिर से बहाल कर दी हैं। शनिवार को कुछ ट्रेनों को बीच में ही रोक दिया गया था और कई ट्रेनें रद्द कर दी थीं।
09:22 AM11 मई 2025
- कॉपी लिंक
सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द रहेंगी

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के फैसले के बाद राज्य के सभी शहरों में हालात सामान्य होने लगे हैं। हालांकि, इसके बावजूद गृहराज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने स्पष्ट कर दिया है कि सरकारी कर्मचारियों की रद्द छुट्टियों का फैसला अगले आदेश तक बरकरार रहेगा।
08:57 AM11 मई 2025
- कॉपी लिंक
ब्लड डोनेट कैंपों में लोगों की भीड़

जामनगर के गुरुगोविंद सिंह (जीजी) हॉस्पिटल की डॉ. स्वेता उपाध्याय ने बताया कि हमें अस्पताल में ब्लड बैंक की क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। भले ही हालात अब सामान्य हैं। लेकिन, फिर भी पहले से तय की गई सभी तैयारियां सुचारू रूप से ही चलती रहेंगी। इसीलिए अब भी ब्लड कैंप लगाकर लोगों से ज्यादा से ज्यादा ब्लड डोनेट का निवेदन किया जा रहा है। बड़ी संख्या में लोग आगे आ रहे हैं।
08:37 AM11 मई 2025
- कॉपी लिंक
पहलगाम हमले से लेकर अब तक का घटनाक्रम

07:35 AM11 मई 2025
- कॉपी लिंक
पाकिस्तानी सीमा से लगे कुंवर बेट गांव में हालात हुए सामान्य

कच्छ की उत्तरी सीमा कुंवर बेट गांव में लोग अपनी दिनचर्या में व्यस्त हो गए हैं। पिछले तीनों दिनों से यहां ब्लैकआउट था। गांव के लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेज दिया गया था।
07:03 AM11 मई 2025
- कॉपी लिंक
बॉर्डर जिला भुज में भी हालात हुए सामान्य
पाकिस्तानी सीमा से लगे भुज जिले में लगातार तीन दिनों से ड्रोन अटैक हो रहे थे। शनिवार-रविवार की रात भी बॉर्डर एरिया में पाकिस्तानी ड्रोन उड़ते देखे गए थे। लेकिन अब शहर के हालात सामान्य हो रहे हैं। सड़कों पर आवाजाही बढ़ गई है। मार्केट भी खुल गए हैं।
06:53 AM11 मई 2025
- कॉपी लिंक
जामनगर में भी बाजार खुले, सड़कों पर भीड़ बढ़ी
जामनगर में भी पिछले तीन दिनों से रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक ब्लैकआउट लगाया गया था। पाकिस्तानी हवाई हमले की आशंका के शनिवार दोपहर को मार्केट बंद करा दिए गए थे। सुरक्षा के मद्देनजर लोग भी घरों में कैद थे और शहर में लॉकडाउन जैसे हालात नजर आए थे।
06:28 AM11 मई 2025
- कॉपी लिंक
दो दिनों से बंद कंडला पोर्ट भी खुला
कंडला कच्छ में स्थित देश का सब से बड़ा बंदरगाह है। आयात-निर्यात से पूरी दुनिया से जुड़ा हुआ है। कंडला बंदरगाह का प्रशासन कंडला पोर्ट ट्रस्ट के हाथ में है जिसका पूरा नियंत्रण भारत सरकार के जहाजरानी मंत्रालय के हाथ में है। आधिकारिक तौर पर कंडला पोर्ट को अब दीनदयाल पोर्ट के रूम में जाना जाता है।
05:20 AM11 मई 2025
- कॉपी लिंक
गुजरात के भुज में 10 मई को पाकिस्तानी हमले की 3 PHOTOS

शनिवार सुबह अबडासा तालुका के नानी ध्रुफी गांव में एक ड्रोन को मार गिराया गया।

शनिवार सुबह पूर्वी कच्छ के आदिपुर में एक ड्रोन का जलता हुआ मलबा मिला।

सरक्रीक बॉर्डर के पास से ड्रोन या रॉकेट जैसे हथियार का जला हुआ मलबा मिला है।
05:17 AM11 मई 2025
- कॉपी लिंक
गुजरात के 8 एयरपोर्ट्स 14 मई तक बंद
गुजरात के आठ एयरपोर्ट्स- भुज, कांडला, केशोद, जामनगर, नलिया, मुंद्रा, राजकोट और पोरबंदर को एहतियात के तौर पर 14 मई तक बंद कर दिया गया है। सुरक्षाकर्मी यहां लगातार कड़ी निगरानी रखे हुए हैं।

05:08 AM11 मई 2025
- कॉपी लिंक
शनिवार रात को ड्रोन नजर आने के बाद कच्छ में कम्प्लीट ब्लैकआउट कर दिया गया था।
04:51 AM11 मई 2025
- कॉपी लिंक
गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने बैठक की
गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने शनिवार शाम को बॉर्डर इलाके में पाकिस्तानी ड्रोन दिखाई देने के बाद स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने X पर पोस्ट में कहा- पूरे कच्छ जिले में तत्काल प्रभाव से ब्लैकआउट घोषित किया गया है, सभी नागरिकों से इसका सख्ती से पालन करने का आदेश है।