gst-collections-for-march-at-rs-1-96-lakh-crore | मार्च में सरकार ने ₹1.96 लाख करोड़ GST वसूला: ये सालाना आधार पर 9.9% ज्यादा, FY25 में कुल ₹19.56 लाख करोड़ कलेक्शन हुआ

नई दिल्ली3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सरकार ने मार्च 2025 में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) से 1.96 लाख करोड़ रुपए जुटाए हैं। सालाना आधार पर इसमें 9.9% की बढ़ोतरी हुई है। मंगलवार 1 अप्रैल को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, एक साल पहले यानी मार्च 2024 में सरकार ने 1.78 लाख करोड़ रुपए GST कलेक्ट किया था।

एक महीने पहले यानी जनवरी में सरकार ने GST से 1.84 लाख करोड़ रुपए जुटाए थे, जो पिछले साल फरवरी के मुकाबले 9.1% ज्यादा था। वहीं, मार्च लगातार 13वां महीना रहा, जब मंथली कलेक्शन 1.7 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा रहा। वित्त वर्ष 2024-25 में 19.56 लाख करोड़ रुपए नेट GST कलेक्शन हुआ है।

अप्रैल 2024 में सबसे ज्यादा ₹2.10 लाख करोड़ कलेक्शन हुआ था ग्रॉस टैक्स कलेक्शन के लिहाज से नवंबर महीने में अब तक का तीसरा सबसे बड़ा कलेक्शन रहा था। इससे पहले अप्रैल 2024 में सबसे ज्यादा 2.10 लाख करोड़ रुपए GST के रूप में वसूले गए थे। वहीं, अप्रैल-2023 और अक्टूबर-2024 में 1.87-1.87 लाख करोड़ रुपए का GST सरकार ने वसूला था।

इकोनॉमी की हेल्थ दिखाता है GST कलेक्शन GST कलेक्शन इकोनॉमी की ओवरऑल हेल्थ का एक संकेतक है। KPMG के नेशनल हेड अभिषेक जैन ने कहा कि अब तक का हाईएस्ट GST कलेक्शन मजबूत घरेलू अर्थव्यवस्था को दर्शाता है।

2017 में लागू हुआ था GST सरकार ने 1 जुलाई 2017 को देशभर में GST लागू किया था। इसके बाद केंद्र और राज्य सरकारों के 17 करों और 13 उपकरों को हटा दिया गया था। GST के 7 साल पूरे होने पर वित्त मंत्रालय ने पिछले सात वर्षों के दौरान हासिल की गई उपलब्धियों को लेकर पोस्ट किया।

GST एक इनडायरेक्ट टैक्स है। इसे वैराइटी ऑफ प्रीवियस इनडायरेक्ट टैक्स (VAT), सर्विस टैक्स, परचेज टैक्स, एक्साइज ड्यूटी और कई इनडायरेक्ट टैक्स को रिप्लेस करने के लिए 2017 में लागू किया गया था। GST में 5, 12, 18 और 28% के चार स्लैब हैं।

—————————————————-

ये खबर भी पढ़ें…

जीडीपी ग्रोथ तीसरी तिमाही में 6.2% रही: दूसरी तिमाही में ये 5.4% थी, 2024-2025 में 6.5% की दर से बढ़ने का अनुमान

वित्त वर्ष 2024-2025 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में GDP ग्रोथ 6.2% रही है। एक साल पहले की समान तिमाही (Q3 FY24) में ये 8.4% रही थी। शुक्रवार (28 फरवरी) को राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) ने ये डेटा जारी किया।

पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *