Grave of Australian tourist Donald Sams prepared | ऑस्ट्रेलियाई पर्यटक डोनाल्ड सैम्स की कब्र तैयार: मुंगेर के चर्च में दफन 91 साल के सैलानी की कब्र, तस्वीरें परिजनों को भेजी जाएंगी – Munger News


मुंगेर के चुरंबा स्थित बैपटिस्ट यूनिन चर्च में 91 साल के ऑस्ट्रेलियाई पर्यटक डोनाल्ड सैम्स को दफनाया गया है। कब्र का पक्कीकरण कर दिया गया है और शिलापट्ट भी लगा दिया गया है।चर्च के पादरी लाल बिहारी मुखिया के अनुसार, ईसाई धर्म में मृतक के घर में तीन दि

.

कालवा क्रूज कंपनी के पदाधिकारी आज मुंगेर आएंगे। वे कब्र की तस्वीरें मृतक के परिजनों को भेजेंगे। इसके बाद परिजन भारत आएंगे। वे चर्च में जाकर ईसाई रीति-रिवाज के अनुसार बाइबल पढ़ेंगे। साथ ही कैंडल जलाएंगे, धूप-अगरबत्ती दिखाएंगे और फूलमाला चढ़ाकर प्रार्थना करेंगे।

पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में था दफनाया

डोनाल्ड सैम्स को बीते शनिवार को पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में दफनाया गया था। कब्र के पक्कीकरण में चुरंबा के सरदार मोहम्मद बरकत अली और क्रूज कंपनी के स्थानीय गाइड राज विजय साह का योगदान रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *