Gopalganj Friend sold Shubham to Chinese for 1.5 lakhs NIA Raid in Gopalganj | दोस्त को डेढ़ लाख में चाइनीज को बेचा: नौकरी के नाम पर कंबोडिया भेजा, काम करने से मना किया तो- मेंढक से भरे कमरे में छोड़ा – Gopalganj News

28 साल का शुभम कम समय में अधिक पैसे कमाना चाहता था। वो चाहता था कि विदेश चला जाए, जहां अच्छी जॉब मिल जाए और सैलरी भी अच्छी हो। जब उसने ये बात अपने दोस्त को बताई, तो उसके दोस्त ने कहा कि टेंशन मत लो, सब ठीक हो जाएगा। लेकिन शुभम को शायद पता नहीं था कि

.

दरअसल, गोपालगंज के हथुआ थाना क्षेत्र के रहने वाले शुभम के दोस्त अर्जुन कुमार सिंह ने उसे विदेश भेजने का लालच दिया। अर्जुन ने अपने पिता अशोक सिंह को विदेश भेजने वाला एजेंट बताया। इसके बाद शुभम से विदेश भेजने के नाम पर डेढ़ लाख रुपए मांगे। 27 नवंबर 2023 को शुभम को कोलकाता से कंबोडिया भेज दिया गया। वहां मुन्ना सिंह नाम के एक व्यक्ति ने उसे चाइनीज लोगों के हवाले कर दिया।

यहां उससे गलत काम कराए जाने लगा। इसके बाद जैसे ही शुभम को इसकी जानकारी हुई, उसने तुरंत काम करने से मना कर दिया। चाइनीज लोगों ने उसे टौर्चर किया। मेढ़क से भरे कमरे में बंद कर दिया। जब शुभम ने हार नहीं माना तो फिर एक ट्रांसलेट उसके पास पहुंची और बोली कि तुम्हारे एजेंट ने 2 हजार डॉलर लेकर तुम्हें यहां भेजा है। अगर घर जाना है, तो वो पैसा वापस मंगवाओ।

पीड़ित लड़का शुभम।

पीड़ित लड़का शुभम।

NIA ने 4 जगहों पर मारा रेड

किसी तरह शुभम इंडिया लौटा। गोपालगंज में साइबर थाना में 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। इसी शिकायत के आधार पर बुधवार को NIA छापेमारी मारने के लिए गोपालगंज पहुंची। जहां गुरुवार तक जिले के 4 जगहों पर रेड की।

NIA की टीम ने मीरगंज थाना क्षेत्र के कवलहाता गांव निवासी अशोक सिंह के घर छापेमारी की। फिर गोपालगंज शहर के आर्य नगर मोहल्ले स्थित सुनील कुमार के टूर एंड ट्रेवल्स एजेंसी के कार्यालय पर भी छापेमारी की, जहां से 36 लाख रुपए और पासपोर्ट जैसी सामग्री बरामद की गई। इसके अलावे सिनेमा रोड स्थित अरवियन टूर एंड ट्रेवल्स दफ्तर से कई कागजात बरामद किए है।

शुभम ने दैनिक भास्कर से बात करते हुए अपनी आपबीती सुनाई…

मेरे मौसा दुर्गेश कुमार शर्मा का कपड़ा का दुकान हथुआ बाजार में है। मीरगंज थाना क्षेत्र के कवलहाता गांव निवासी अशोक सिंह के मकान में वो रेंट पर दुकान चलाते हैं। यहां अक्सर मैं जाया करता था। इसी क्रम में अशोक सिंह के बेटा अर्जुन सिंह से मेरी दोस्ती हुई। हम अच्छे दोस्त भी बन गए।

19 नवंबर 2023 को अर्जुन ने मुझे कॉल किया। कहा कि मेरे पिता विदेश भेजने के लिए एजेंट के तौर पर काम करते हैं। तुमको भी विदेश भेज देंगे। विदेश में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी आसानी से मिल जाएगी। तुम इसके लिए अपना पासपोर्ट और 1 लाख 50 हजार रुपए मेरे पास जमा कर दो। मैंने इस संबंध में अपने परिजनों से बात की। उन्होंने बात मान ली। 1 लाख 15 हजार रुपए मेरे घर वालों ने अशोक सिंह के खाते में भेज दिया।

टूरिस्ट वीजा पर भेजा कम्बोडिया

अशोक सिंह ने मुझे टूरिस्ट वीजा पर 27 नवंबर 2023 को कोलकाता एयरपोर्ट से वियतनाम के होचीमिन्ह सिटी भेजा। यहां एक अनजान व्यक्ति ने मुझे रिसीव किया। वो मुझे मुन्ना सिंह उर्फ आनन्द कुमार सिंह के पास ले गया। जहां मुन्ना सिंह ने मुझसे 350 डॉलर ले लिए। मुझे ले जाकर स्यानों बिल्ला (कम्बोडिया) नाम के जगह पर DG Group नाम से संचालित एक ग्रुप के चाइनीज लोगों को सौंप दिया।

यहां चाइनीच लोगों ने मुझसे और मेरे साथ-साथ अन्य देशों से आए लोगों से ऑनलाइन स्कीम के माध्यम से साइबर अपराध करवाया जाने लगा। वहां हमलोगों से एक सिस्टम जनरेटेड कॉल के माध्यम से ऑनलाइन ठगी कराया जाता था। 1-2 दिन में जब मुझे समझ आया कि ये भारतीय लोगों को गलत तरीके से फंसा कर पैसे ठगने का काम कर रहे हैं, तब मैंने उनका काम करने से मना कर दिया।

ये सारी बातें मैंने अपने मामा उपेन्द्र कुमार शर्मा को बताई कि मुझे अशोक सिंह और मुन्ना सिंह ने चाइना के लोगों को बेच दिया है। मैं यहां नहीं रहना चाहता हूं। उसके बाद मैं और मेरे मामा अशोक सिंह को फोन करने की कोशिश किए। लेकिन अशोक सिंह ने फोन नहीं उठाया। फिर मुन्ना सिंह को फोन किया, तो वो कहता है अपने एजेंट अशोक सिंह से बात करो। धमकी किया कि तुमलोग बिजनेस को तमाशा बना दिए हो। मेरे पास फोन मत करो, वरना तुम्हारा मोबाइल नम्बर ब्लॉक कर देंगे।

2 लाख दो, फिर लौट पाओगे INDIA

इसके कुछ दिन बाद अर्जुन सिंह ने मुझे फोन कर बोला कि 2 लाख रुपए देना पड़ेगा, तब घर आ पाओगे। मेरी समस्या को जानकर मेरे मामा और मां ने जैसे-तैसे रुपयों का इंतजाम किया। 15 दिसंबर 2023 को नगद 1 लाख रुपए अर्जुन सिंह मेरे घर आकर लिया। फिर रुपए लेकर अर्जुन ने कहा कि वह अपने पापा (मुन्ना सिंह) से मुझे बाहर निकालने के लिए कहेगा। इसके बाद मुन्ना सिंह ने मुझे फोन करके बोला कि चाइना के लोग तुम्हारी टिकट मांग रहे हैं। अपना टिकट करा कर दो, तभी वे तुम्हें बाहर निकालेंगे और पासपोर्ट देंगे।

मैंने 18,600 रुपए का टिकट 21 दिसंबर 2023 का करा लिया। मुन्ना सिंह को टिकट भेज दिया। एक दिन बाद मुन्ना सिंह मुझे DG Group से बाहर निकाल लिया। लेकिन पासपोर्ट नहीं दिया। इसकी वजह से मेरे टिकट के पैसे का नुकसान हो गया। इसके बाद वे मुझसे और रुपए मांगने लगे और कहने लगे कि घर से और रुपए मंगवाओ नहीं तो पासपोर्ट नहीं मिलेगा। मुझे 4 दिन दूसरे लड़कों के रूम पर रखा, जहां मैं अपने पैसे से खाना खाता था।

EMBASSY की धमकी से मेरा पासपोर्ट लौटाया

जब मैंने अशोक सिंह और उसके लड़के को फोन करके बोला कि मैं EMBASSY जा रहा हूं, मेरा पासपोर्ट दो या मत दो। तब उन्होंने 25 दिसंबर 2023 को सुबह मुन्ना सिंह ने अभिरंजन नाम के लड़के से मेरा पासपोर्ट भेजा और उसी दिन 25 दिसंबर 2023 को मैं 18,600 रुपए का टिकट करा कर भारत आ गया। यहां आने के बाद साइबर थाना में स्व.राधाकिशुन सिंह के बेटा अशोक सिंह, अशोक सिंह के बेटा अर्जुन सिंह, दीपक कुमार सिंह, एजेंट मुन्ना सिंह उर्फ आनंद कुमार सिंह के अलावा अभिरंजन को नामजद आरोपी बनाया गया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *