Good rain in Jharkhand till July 5 | झारखंड के 14 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट: 5 जुलाई तक अच्छी बारिश की उम्मीद, अभी भी 55 फीसदी कम वर्षा – Ranchi News

झारखंड के 14 जिले में आज और गुरुवार को भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ के साथ-साथ देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्‌डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज में भारी बारिश हो सक

.

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के अधिकतर जिलों में मंगलवार की सुबह से ही झमाझम बारिश हुई है। पूरा राज्य अब मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग के मुताबिक एक टर्फ बन रहा है, जो उत्तरी पंजाब से मिजोरम की ओर जा रहा है। जिसका असर झारखंड में भी दिख रहा है। इस वजह से 5 जुलाई तक अच्छी बारिश होगी।

राज्य में अब तक 55% कम बारिश
झारखंड में 2 जुलाई तक 93.8 एमएम बारिश दर्ज की गई है। सामान्य बारिश 206.5 एमएम है। इस लिहाज से अभी 55 प्रतिशत बारिश कम हुई है। जुलाई में इसकी कमी पूरी होने की संभावना जताई जा रही है।

5 जुलाई तक झारखंड में अच्छी बारिश होने की संभावना है।

5 जुलाई तक झारखंड में अच्छी बारिश होने की संभावना है।

जामताड़ा में मंगलवार से से रिमझिम बारिश हो रही है।

जामताड़ा में मंगलवार से से रिमझिम बारिश हो रही है।

मंगलवार तक सबसे कम बारिश पाकुड़ में हुई है। यहां अभी तक 38.9 एमएम बारिश हुई है। जबकि सामान्य बारिश का आंकड़ा 247.2 एमएम है। सबसे अधिक 257.3 एमएम बारिश सिमडेगा में हुई है।
सामान्य से नीचे आया तापमान
बारिश के कारण राज्य के करीब सभी जिलों का अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे हो गया है। रांची का तापमान लगातार दूसरे दिन 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा है। मंगलवार को रांची का अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री और जमशेदपुर का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक छह जुलाई तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे रहने का अनुमान है।

रांची में आठ जुलाई तक बारिश की संभावना
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक रांची और उसके आसपास के इलाके में आठ जुलाई तक बारिश होने की संभावना जताई गई है।

इस दौरान रांची का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *