- Hindi News
- National
- Goldy Brar Death Rumour; Election Freebies | Sandeshkhali Sheikh Shahjahan Case Mamata Banerjee
कुछ ही क्षण पहलेलेखक: अभिषेक तिवारी, न्यूज ब्रीफ एडिटर
- कॉपी लिंक

नमस्कार, आइए जानते हैं आज दोपहर 2 बजे तक की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें…
1. गुजरात में मोदी बोले- पाकिस्तान चाहता है शहजादा प्रधानमंत्री बने

PM मोदी दो दिन के गुजरात दौरे हैं। आज दूसरे दिन पीएम चार रैलियां करेंगे। आणंद में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा, भारत में कांग्रेस मर रही है, तो वहां पाकिस्तान रो रहा है। वो चाहता है शहजादा प्रधानमंत्री बने। इसके बाद पीएम ने सुरेंद्रनगर में रैली की। फिर वह जूनागढ़ और जामनगर जाएंगे। गुजरात की 26 में से 25 लोकसभा सीटों पर 7 मई को तीसरे फेज में वोटिंग होगी।
पढ़ें पूरी खबर…
2. पहलवानों के यौन शोषण के आरोपी बृजभूषण सिंह का टिकट कटा

महिला पहलवानों से यौन शोषण के आरोपों में घिरे बीजेपी नेता बृजभूषण सिंह का कैसरगंज से लोकसभा टिकट कट गया है। उनकी जगह बेटे करण भूषण सिंह चुनाव लड़ेंगे। जल्द ही करण के नाम का अफिशियल ऐलान किया जाएगा। करण 3 मई को अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। इस सीट पर पांचवें फेज में 20 मई को वोटिंग होगी।
पढ़ें पूरी खबर…
3. सीरम इंस्टीट्यूट पर केस की तैयारी में भारतीय परिवार, बेटी की हुई थी मौत

भारत के एक परिवार ने सीरम इंस्टीट्यूट पर मुकदमा करने का फैसला किया है। वेणुगोपाल गोविंदन का कहना है कि उनकी बेटी करुण्या की जुलाई 2021 में कोवीशील्ड वैक्सीन लगने के बाद मौत हो गई थी। सीरम इंस्टीट्यूट ने ब्रिटिश फार्मा कंपनी एस्ट्राजेनेका के बनाए फॉर्मूले पर कोवीशील्ड बनाई है। एस्ट्राजेनेका ब्रिटिश हाईकोर्ट में मान चुकी है कि उनकी वैक्सीन से खतरनाक साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं।
पढ़ें पूरी खबर…
4. डीपफेक वीडियो सर्कुलेशन केस: दिल्ली HC बोला- चुनाव के दौरान निर्देश नहीं दे सकते

नेताओं के डीपफेक वीडियो के खिलाफ याचिका पर 2 मई को दिल्ली HC में सुनवाई हुई। कोर्ट ने कहा कि चुनाव के बीच हम कोई निर्देश नहीं दे सकते। इसे चुनाव आयोग पर छोड़ते हैं। हमें उन पर भरोसा है। दरअसल 27 अप्रैल को अमित शाह का फेक वीडियो वायरल हुआ था। इस केस में 8 राज्यों के 16 लोगों को समन भेजा गया है। इसमें तेलंगाना CM भी शामिल हैं।
पढ़ें पूरी खबर…
5. दिल्ली महिला आयोग के 223 कर्मचारी तत्काल प्रभाव से बर्खास्त, LG का आदेश

दिल्ली LG वीके सक्सेना के आदेश पर दिल्ली महिला आयोग से 223 कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। आरोप है कि तत्कालीन दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने नियमों के खिलाफ जाकर बिना अनुमति के इनकी नियुक्ति की थी। यह नियुक्ति साल 2016 से जुड़ी है।
पढ़ें पूरी खबर…
6. गोल्डी बराड़ मरा नहीं, जिंदा है- अमेरिकी पुलिस; मारा गया शख्स कोई और था

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की मौत के दावे को अमेरिका की पुलिस ने झूठ बताया है। कैलिफोर्निया की पुलिस के मुताबिक, फ्रेसनो इलाके में गोलीबारी की घटना जरूर हुई थी। इसमें दो लोग घायल भी हुए थे, जिनमें से एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हालांकि, ये शख्स गोल्डी बराड़ नहीं था। मरने वाले शख्स की पहचान 37 साल के जेवियर गैलडनी के तौर पर हुई है।
पढ़ें पूरी खबर…
7. कलकत्ता HC में संदेशखाली केस पर अब 13 जून को सुनवाई, CBI दर्ज कर चुकी FIR

पश्चिम बंगाल के संदेशखली में जमीन हड़पने और महिलाओं के यौन शोषण मामले में कलकत्ता हाई कोर्ट में अगली सुनवाई 13 जून को होगी। 25 अप्रैल को कलकत्ता HC के आदेश के बाद CBI ने पहली FIR दर्ज की थी। संदेशखाली की महिलाओं ने 8 फरवरी को TMC नेताओं पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। मामले में 3 आरोपी शाहजहां शेख सहित 3 आरोपी 13 मई तक कस्टडी में हैं।
पढ़ें पूरी खबर…
8. राजस्थान के अजमेर में एक बूथ पर रीपोलिंग, वोटर रजिस्टर गुम हो गया था

अजमेर लोकसभा क्षेत्र के मसूदा विधानसभा के गांव नांदसी में आज दोबारा मतदान हो रहा है। इस बूथ पर 753 मतदाता हैं। यहां 26 अप्रैल को दूसरे चरण के दौरान वोटिंग हुई थी। वोटिंग खत्म होने के बाद चुनाव कर्मी EVM मशीन जमा कराने लौट रहे थे। तभी बूथ से संबंधित मतदाता रजिस्टर गुम हो गया। इसके बाद दोबारा वोटिंग के आदेश दिए गए।
पढ़ें पूरी खबर…
9. IPL में आज RR vs SRH, राजस्थान क्वॉलिफाई कर सकती है

IPL में शाम 7:30 बजे RR और SRH के बीच मैच खेला जाएगा। राजस्थान के 9 मैचों में 8 जीत और एक हार से 16 पॉइंट्स हैं। टीम आज का मैच जीतकर 18 पॉइंट्स के साथ क्वालिफाई कर जाएगी, वह इस सीजन क्वालिफाई होने वाली पहली टीम भी बन सकती है। हारने पर भी टीम पहले नंबर पर ही रहेगी। वहीं SRH आज का मैच जीतकर 12 पॉइंट्स के साथ टॉप-4 में आ जाएगी।
पढ़ें पूरी खबर…
10. पाकिस्तानी संसद में उठा हिंदू लड़कियों के धर्म परिवर्तन का मुद्दा

पाकिस्तान के हिंदू सांसद दानेश कुमार पलानी ने संसद में कहा- सिंध प्रांत में हिंदू लड़कियों का जबरन धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा है। पाकिस्तान सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पिछले महीने UN ने भी कहा था कि पाकिस्तान सरकार लड़कियों के अधिकारों की रक्षा के लिए जरूरी कदम नहीं उठा रही है। पाकिस्तान में आखिरी बार जनगणना 2017 में हुई थी। यहां करीब 21.11 लाख हिंदू आबादी है।
पढ़ें पूरी खबर…
लोकसभा चुनाव 2024 की ताजा खबरें, रैली, बयान, मुद्दे, इंटरव्यू और डीटेल एनालिसिस के लिए दैनिक भास्कर ऐप डाउनलोड करें। 543 सीटों की डीटेल, प्रत्याशी, वोटिंग और ताजा जानकारी एक क्लिक पर।