Gold Rate Today; Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Patna Delhi Mumbai Gold Silver Rate | सोना 538 रुपए सस्ता होकर ₹1,09,097 पर पहुंचा: चांदी का भाव ₹99 कम हुआ; इस साल सोना ₹33,000 और चांदी ₹38,000 महंगी हुई

  • Hindi News
  • Business
  • Gold Rate Today; Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Patna Delhi Mumbai Gold Silver Rate

नई दिल्ली9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 11 सितंबर को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज सोना 538 रुपए सस्ता होकर 1,09,097 पर आ गया है। कल इसकी कीमत 1,09,635 प्रति 10 ग्राम थी।

वहीं, चांदी 99 रुपए कम होकर 1,24,499 रुपए प्रति किलो पर आ गई है। कल एक किलो चांदी की कीमत 1,24,594 रुपए थी। गोल्ड ने 9 सितंबर को 1,09,635 रुपए और सिल्वर ने 1,24,770 का ऑल टाइम हाई बनाया था।

इस साल सोना ₹33,000 और चांदी ₹38,000 महंगी हुई

  • इस साल अब तक सोने की कीमत 32,935 रुपए (40%) बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो अब 1,09,097 रुपए का हो गया है।
  • चांदी का भाव भी इस दौरान 38,482 रुपए (43%) बढ़ गया है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो अब 1,24,499 रुपए प्रति किलो हो गई है।

4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत

दिल्ली: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,10,660 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,450 मुंबई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,10,510 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,130 कोलकाता: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,10,510 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,130 चेन्नई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,10,730 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,150

सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान

1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें : हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। नए नियम के तहत एक अप्रैल से छह डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग के बिना सोना नहीं बिकेगा। जैसे आधार कार्ड पर 12 अंकों का कोड होता है, उसी तरह से सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होगा। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं।

ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव हो गया है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

2. कीमत क्रॉस चेक करें : सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।

24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्‍योंकि वो बेहद मुलायम होता है। आमतौर पर ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट या इससे कम कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *