Gold Rate Today | Gold Silver Price (16 July 2025) Update – Sona Chandi Ka Bhav | सोने का दाम ₹416 गिरकर ₹97,500 पर आया: चांदी भी ₹797 सस्ती हुई; इस साल सोना ₹21 हजार और चांदी ₹25 हजार महंगी हुई

  • Hindi News
  • Business
  • Gold Rate Today | Gold Silver Price (16 July 2025) Update Sona Chandi Ka Bhav

नई दिल्ली1 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
14 जुलाई को चांदी ने 1,13,867 रुपए और सोने ने 8 जून को ₹99,454 का ऑल टाइम हाई बनाया था। - Dainik Bhaskar

14 जुलाई को चांदी ने 1,13,867 रुपए और सोने ने 8 जून को ₹99,454 का ऑल टाइम हाई बनाया था।

सोने-चांदी के दाम में आज यानी बुधवार, 16 जुलाई को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोने का दाम आज 416 रुपए गिरकर 97,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इससे पहले इसका दाम 97,916 रुपए पर था।

वहीं चांदी की कीमत ₹797 कम होकर ₹1,11,200 प्रति किलोग्राम हो गई। इससे पहले ये ₹1,11,997 पर थी। वहीं 14 जुलाई को चांदी ने 1,13,867 रुपए और सोने ने 8 जून को ₹99,454 का ऑल टाइम हाई बनाया था।

कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत

कैरेट भाव (रुपए/10 ग्राम)
24 97,500
22 89,310
18 73,125

सोर्स: IBJA

4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत

  • दिल्ली: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹99,439 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹91,150
  • मुंबई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹99,280 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹91,000
  • कोलकाता: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹99,280 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹91,000
  • चेन्नई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹99,280 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹91,000

इस साल सोना 28% और चांदी 29% महंगी हुई

डेट सोना (10 ग्राम) चांदी (1 किलो)
31 दिसंबर 2024 ₹76,162 ₹86,017
16 जुलाई 2025 ₹97,500 ₹1,11,200
चेंज +₹21,298 (28.02%) +₹24,979 (29.28%)

सोर्स: IBJA

इस साल ₹1 लाख 3 हजार तक जा सकता है सोना

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि अमेरिका के टैरिफ के चलते जियो पॉलिटिकल टेंशन बने हुए हैं। इससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। इससे गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 1 लाख 3 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी इस साल 1 लाख 30 हजार रुपए तक जा सकती है।

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *