Gold Rate Today (8 July 2025); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News | सोना आज ₹376 महंगा होकर ₹96,972 पर पहुंचा: चांदी की कीमत ₹969 बढ़ी; इस साल सोना 28%, तो चांदी 25% महंगी हुई

  • Hindi News
  • Business
  • Gold Rate Today (8 July 2025); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News

नई दिल्ली16 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सोने-चांदी के दाम में आज यानी मंगलवार (8 जुलाई) को तेजी रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोने का दाम 376 रुपए बढ़कर 96,972 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। कल इसका दाम 96,596 रुपए पर था।

वहीं चांदी की कीमत 969 रुपए बढ़कर 1,07,500 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है। कल चांदी का दाम 1,06,531 रुपए किलो था। 18 जून को चांदी ने ₹1,09,550 और सोने ने ₹99,454 का ऑल टाइम हाई बनाया था।

4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत

  • दिल्ली: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹98,990 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹90,750
  • मुंबई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹98,840 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹90,600
  • कोलकाता: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹98,840 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹90,600
  • चेन्नई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹98,840 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹90,600

इस साल ₹1 लाख 3 हजार तक जा सकता है सोना

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि जियो पॉलिटिकल टेंशन बने हुए हैं। इजराइल और ईरान के बीच भी जंग शुरू हो गई है। इससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। इससे गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 1 लाख 3 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी इस साल 1 लाख 30 हजार रुपए तक जा सकती है।

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *