Gold Rate Today (24 January 2025); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News | सोने ने ऑल-टाइम हाई बनाया, 10 ग्राम ₹80,348 का हुआ: 24 दिन में ₹3,765 चढ़ा दाम, चांदी ₹578 बढ़कर ​​​​​​​91,211 रुपए किलो पहुंची

  • Hindi News
  • Business
  • Gold Rate Today (24 January 2025); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News

नई दिल्ली4 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

सोने चांदी के दाम में आज यानी शुक्रवार (24 जनवरी) को तेजी देखने को मिली। सोना आज ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 309 रुपए बढ़कर 80,348 रुपए हो गया।

इससे पहले गुरुवार को इसका दाम 80,039 रुपए प्रति दस ग्राम था। सोने ने दो दिन पहले 22 जनवरी को 80,194 रुपए प्रति दस ग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया था।

वहीं, चांदी का दाम 578 रुपए बढ़कर 91,211 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया। गुरुवार को चांदी 90,633 रुपए पर थी। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को अपना ऑल टाइम हाई बनाया था, तब ये 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।

इस साल अब तक ₹3,765 महंगा हुआ सोना

1 जनवरी को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 76,583 रुपए था। बीते 24 दिन में इसमें 3,765 रुपए का इजाफा हुआ है। वहीं, नए साल के पहले दिन 1 किलो चांदी की कीमत 86,055 रुपए थी। इस दौरान इसमें भी 5,156 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

  • दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 75,700 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 82,570 रुपए है।
  • मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 75,550 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 82,420 रुपए है।
  • कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 75,550 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 82,420 रुपए है।
  • चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 75,550 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 82,420 रुपए है।
  • भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 75,600 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 82,470 रुपए है।

सोने में कीमत के 5 प्रमुख कारण

  • ट्रम्प के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने से जियोलॉजिकल टेंशन बढ़ गई हैं।
  • अमेरिका ने हाल ही में ब्याज दरों में कटौती की है, आगे भी कटौती कर सकता है।
  • डॉलर के मुकाबले रुपए के कमजोर होने से सोना महंगा हो रहा है।
  • महंगाई बढ़ने से भी सोने की कीमत को सपोर्ट मिल रहा है ।
  • शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ने से लोग गोल्ड ETF में निवेश बढ़ा रहे हैं।

2024 में गोल्ड ने 20% और सिल्वर ने 17% का रिटर्न दिया

बीते साल सोने का भाव 20.22% बढ़ा। वहीं, चांदी की कीमत में 17.19% की बढ़ोतरी हुई। 1 जनवरी 2024 को सोना 63,352 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो 31 दिसंबर 2024 को 76,162 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं इस दौरान, एक किलो चांदी की कीमत 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 86,017 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

जून तक 85 हजार रुपए तक जा सकता है सोना

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि एक बड़ी रैली के बाद सोने में गिरावट आनी थी, वह आ चुकी है। अमेरिका के बाद UK ने ब्याज दरों में कटौती की है। इससे गोल्ड ETF की खरीदारी बढ़ेगी। ऐसे में इस साल 30 जून तक सोना 85 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *