- Hindi News
- Business
- Gold Price Today; Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka | Bhopal Jaipur Gold Silver Rate
नई दिल्ली11 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

ग्लोबल लेवल पर चांदी की डिमांड ज्यादा और सप्लाई कम होने से दाम में बढ़ोतरी हो रही है।
सोने की कीमत में लगातार चार दिन में 5,675 रुपए की बढ़ोतरी के बाद शुक्रवार (10 अक्टूबर) को गिरावट देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,104 रुपए गिरकर 1,21,525 रुपए पर आ गया है। इससे पहले ये गुरुवार को 1,22,629 रुपए पर था, जो सोने का ऑल टाइम हाई प्राइस था।
वहीं, चांदी की कीमत आज पहली बार 1.64 लाख रुपए के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गई है। ये 4,950 रुपए बढ़कर 1,64,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। इससे पहले गुरुवार को ये 1,59,550 रुपए प्रति किलो के भाव पर थी। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इंडस्ट्रियल डिमांड बढ़ने की वजह से चांदी की कीमत में पांचवें दिन बढ़त देखने को मिल रही है।

इस साल सोना ₹45,363 और चांदी ₹78,483 महंगी हुई
इस साल अब तक सोने की कीमत 45,363 रुपए बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो अब 1,21,525 रुपए हो गया है।
चांदी का भाव भी इस दौरान 78,483 रुपए बढ़ गया है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो अब 1,64,500 रुपए प्रति किलो हो गई है।

1.55 लाख रुपए तक जा सकता है सोना
गोल्डमैन सैक्स की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, बैंक ने अगले साल तक सोने के लिए 5000 डॉलर प्रति औंस का टारगेट रखा है। मौजूदा एक्सचेंज रेट के हिसाब से रुपए में यह लगभग 1,55,000 रुपए प्रति 10 ग्राम होगा। ब्रोकरेज फर्म पीएल कैपिटल के डायरेक्टर संदीप रायचुरा ने कहा कि सोना 1,44,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।
तीन बड़े कारण, जिससे आई सोने में तेजी
- फेस्टिव सीजन डिमांड: दिवाली-धनतेरस पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। इससे बायिंग इंटरेस्ट मजबूत हो गया है, भले ही हाई प्राइसेज की वजह से क्वांटिटी कम हो।
- जियोपॉलिटिकल टेंशन: मिडिल ईस्ट में उथल-पुथल और ट्रेड वॉर की चिंताओं के कारण निवेशक सोना खरीद रहे हैं। अमेरिका की नीतियों को लेकर अनिश्चितता है।
- केंद्रीय बैंकों की खरीदारी: दुनियाभर के बड़े बैंक डॉलर पर निर्भरता कम करना चाहते हैं। इसलिए वे अपने खजाने में सोने का हिस्सा लगातार बढ़ाते जा रहे हैं।
चांदी की कीमत 4 कारणों से बढ़ रही
- सोने की तरह दिवाली-करवा चौथ जैसे त्योहारों की वजह से चांदी की मांग बढ़ी है।
- रुपए की कमजोरी के कारण इम्पोर्ट कॉस्ट बढ़ी, जिससे चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है।
- इलेक्ट्रॉनिक्स, सोलर पैनल जैसे उद्योगों में चांदी की बढ़ती मांग ने भी कीमतों में इजाफा किया।
- ग्लोबल लेवल पर चांदी की सप्लाई में कमी की वजह ने भी कीमतों में तेजी लाने में योगदान दिया।
अभी सोने में निवेश का सही समय नहीं
केडिया एडवाइजरी डायरेक्टर अजय केडिया के अनुसार सोना इस साल करीब 60% बढ़ चुका है, ऐसे में आगे शॉर्ट टर्म में तेजी की उम्मीद कम है। लोग मुनाफा वसूली कर सकते हैं। हालांकि इसमें लॉन्ग टर्म के लिए निवेश फायदा दे सकता है।
सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान
1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। नए नियम के तहत एक अप्रैल से छह डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग के बिना सोना नहीं बिकेगा। जैसे आधार कार्ड पर 12 अंकों का कोड होता है, उसी तरह से सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होगा। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं।
ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव हो गया है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।
2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।
24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्योंकि वो बेहद मुलायम होता है। आमतौर पर ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट या इससे कम कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है।
कैरेट के हिसाब से ऐसे चेक करें कीमत
मान लीजिए 24 कैरेट सोने का दाम 60 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम है। यानी एक ग्राम सोने की कीमत हुई 6000 रुपए। ऐसे में 1 कैरेट शुद्धता वाले 1 ग्राम सोने की कीमत हुई 6000/24 यानी 250 रुपए।
अब मान लीजिए आपकी ज्वेलरी 18 कैरेट शुद्ध सोने से बनी है तो 18×250 यानी इसकी कीमत 4,500 रुपए प्रति ग्राम हुई। अब आपकी ज्वेलरी जितने भी ग्राम की है उसमें 4,500 रुपए का गुणा करके सोने की सही कीमत निकाली जा सकती है।
