Gold Price Today | Gold Silver Sona Chandi Ka Bhav (28 March 2025) Aaj Ka | सोना-चांदी ऑल टाइम हाई पर: 10 ग्राम सोने का दाम ₹747 बढ़कर ₹89,164 हुआ; चांदी 1,117 रुपए चढ़कर ₹1,00,892 हुई

  • Hindi News
  • Business
  • Gold Price Today | Gold Silver Sona Chandi Ka Bhav (28 March 2025) Aaj Ka

नई दिल्ली9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार (28 मार्च) को सोना-चांदी ने ऑल टाइम हाई बनाया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 747 रुपए बढ़कर 89,164 रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इससे पहले 20 मार्च को सोने ने 88,761 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 1,117 रुपए बढ़कर 1,00,892 रुपए प्रति पर पहुंच गई। यह इसका नया ऑल टाईम हाई भी है। इससे पहले मंगलवार, 18 मार्च को चांदी का भाव ₹1,00,400 प्रति किलो के ऑल टाइम हाई पर था। कल यानी गुरुवार (27 मार्च) इसका दाम 99,775 रुपए था।

सोने की कीमत: 28 मार्च 2025

प्योरिटी 27 मार्च 28 मार्च
24 कैरेट 88,417 89,164
22 कैरेट 80,990 81,674
18 कैरेट 66,313 66,873

सोर्स: IBJAनोट: कीमत 10 ग्राम सोने का है।

4 महानगरों में सोने की कीमत

  • दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 83,550 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 91,130 रुपए है।
  • मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 83,400 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 90,980 रुपए है।
  • कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 83,400 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 90,980 रुपए है।
  • चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 83,400 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 90,980 रुपए है।

इस साल 13,002 रुपए महंगा हुआ सोना

तारीख सोने की कीमत चांदी की कीमत
1 जनवरी ₹76,162 ₹86,017
21 मार्च ₹89,164 ₹1,00,892
चेंज

+₹13,002

+₹14,875

सोर्स: IBJAनोट: सोना प्रति 10 ग्राम और चांदी प्रति किलो के हिसाब से है।

इस साल 92 हजार रुपए तक जा सकता है सोना

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि एक बड़ी रैली के बाद सोने में गिरावट आनी थी, वह आ चुकी है। जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने से गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। वहीं गोल्ड ETF में निवेश भी बढ़ रहा है। इससे गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 92 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच सकता है।

वहीं अगर चांदी की बात करें तो HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी हेड अनुज गुप्ता के अनुसार इसकी कीमत में आगे भी तेजी देखने को मिल सकती है। साल के आखिर चांदी 1 लाख 8 हजार रुपए तक जा सकती है।

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *