- Hindi News
- Business
- Gold Price Today (6 May); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News
नई दिल्ली20 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

अक्षय तृतीया से पहले आज यानी 6 मई को सोने-चांदी की कीमतों में बढ़त देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 430 रुपए महंगा होकर 71,621 रुपए पर पहुंच गया है।
वहीं आज एक किलो चांदी 976 रुपए महंगी होकर 80,965 रुपए प्रति किलोग्राम में बिक रही है। इससे पहले 3 मई को चांदी 79,989 रुपए प्रति किलोग्राम पर थी। इस महीने 10 मई को अक्षय तृतीया है। इस दिन सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत
- दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,200 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,200 रुपए है।
- मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,050 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,050 रुपए है।
- कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 66,050 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 72,050 रुपए है।
- चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,100 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,110 रुपए है।
- भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,100 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,100 रुपए है।
इस साल सोने-चांदी में दिखी शानदार तेजी
IBJA के अनुसार इस साल अब तक सोने के दाम 8,269 रुपए बढ़ चुके हैं। 1 जनवरी को सोना 63,352 रुपए पर था, जो अब 71,621 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं एक किलो चांदी के दाम 73,395 रुपए से बढ़कर 80,965 रुपए पर पहुंच गए हैं।
इस साल अब तक ऐसी रही सोने-चांदी की चाल
तारीख | सोने की कीमत | चांदी की कीमत |
1 जनवरी | 63,352 रुपए प्रति 10 ग्राम | 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम |
6 मई | 71,621 रुपए प्रति 10 ग्राम | 80,965 रुपए प्रति किलोग्राम |
2030 तक 1.68 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम हो सकता है सोना
विघ्नहर्ता गोल्ड के चेयरमैन महेंद्र लुनिया के अनुसार 2030 तक सोने के दाम 1.68 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकते हैं। सोने की कीमतों में उछाल के कारणों में भू-राजनीतिक तनाव से लेकर वैश्विक आर्थिक मंदी जैसे फैक्टर्स है।
हमेशा सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
अगर आप दिन सोना हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। नए नियम के तहत अब छह डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग के बिना सोना नहीं बिकेगा। जैसे आधार कार्ड पर 12 अंकों का कोड होता है, उसी तरह से सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होगा।
इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव हो गया है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।