Gold Price Today (4 May); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News | इस हफ्ते सोने-चांदी में रही गिरावट: 71 हजार रुपए पर आया सोना, चांदी 80 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के नीचे आई

  • Hindi News
  • Business
  • Gold Price Today (4 May); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News

नई दिल्ली12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इस हफ्ते सोने-चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार सर्राफा बाजार में इस हफ्ते की शुरुआत, यानी 29 अप्रैल को सोना 72,239 रुपए पर था, जो अब, यानी 4 मई को 71,191 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। यानी इस हफ्ते इसकी कीमत में 1,048 रुपए की गिरावट आई है।

वहीं चांदी की बात करें तो IBJA की वेबसाइट के अनुसार इस हफ्ते की शुरुआत में ये 80,914 रुपए पर थी, जो अब 79,989 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। यानी इस हफ्ते इसकी कीमत 925 रुपए गिरी है।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

  • दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 65,890 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 71,870 रुपए है।
  • मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 65,740 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 71,720 रुपए है।
  • कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 65,740 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 71,720 रुपए है।
  • चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,140 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,150 रुपए है।
  • भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 65,790 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 71,770 रुपए है।

इस साल सोने-चांदी में दिखी शानदार तेजी
IBJA के अनुसार इस साल अब तक सोने के दाम 7,839 रुपए बढ़ चुके हैं। 1 जनवरी को सोना 63,352 रुपए पर था, जो अब 71,191 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं एक किलो चांदी के दाम 73,395 रुपए से बढ़कर 79,989 रुपए पर पहुंच गए हैं।

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
अगर आप दिन सोना हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। नए नियम के तहत अब छह डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग के बिना सोना नहीं बिकेगा। जैसे आधार कार्ड पर 12 अंकों का कोड होता है, उसी तरह से सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होगा।

इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव हो गया है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *