Gold Price Today (3 July); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News | आज सोने-चांदी के दाम में तेजी: गोल्ड 281 रुपए बढ़कर 71,983 रुपए पर पहुंचा, एक किलो चांदी 88,857 रुपए हुई

  • Hindi News
  • Business
  • Gold Price Today (3 July); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News

नई दिल्ली5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 3 जुलाई को तेजी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 281 रुपए बढ़कर 71,983 रुपए पर पहुंच गया है। कल इसके दाम 71,692 रुपए प्रति दस ग्राम थे।

वहीं एक किलो चांदी 842 रुपए बढ़कर 88,857 रुपए में बिक रही है। इससे पहले चांदी 88,015 रुपए किलो प्रति पर थी। इस साल चांदी 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति पर पहुंच गई थी।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

  • दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,500 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,530 रुपए है।
  • मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,350 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,380 रुपए है।
  • कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 66,350 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 72,380 रुपए है।
  • चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,950 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 73,040 रुपए है।
  • भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,400 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,430 रुपए है।

इस साल अब तक 8 हजार से ज्यादा बढ़े चुके हैं सोने के दाम
इस साल अब तक सोने के दाम 8,631 रुपए प्रति 10 ग्राम बढ़ चुके हैं। साल की शुरुआत में ये 63,870 रुपए पर था। जो अब 71,983 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं चांदी साल की शुरुआत में 73,395 रुपए प्रति किलो पर थी। जो अब 88,857 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। यानी, चांदी इस साल 15,462 रुपए बढ़ चुकी है।

सोना खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान

1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

2. कीमत क्रॉस चेक करें
सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्‍योंकि वो बेहद मुलायम होता है।

3. कैश पेमेंट न करें, बिल लें
सोना खरीदते वक्त कैश पेमेंट की जगह UPI (जैसे भीम ऐप) और डिजिटल बैंकिंग के जरिए पेमेंट करना अच्छा रहता है। आप चाहें तो डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी पेमेंट कर सकते हैं। इसके बाद बिल लेना न भूलें। यदि ऑनलाइन ऑर्डर किया है तो पैकेजिंग जरूर चेक करें।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *