Gold Price Today (3 February 2025); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News | आज सोने में बढ़त, चांदी में गिरावट: सोना 82094 रुपए पर पहुंचा, चांदी 1058 रुपए सस्ती होकर 92475 रुपए प्रति किलो बिक रही

  • Hindi News
  • Business
  • Gold Price Today (3 February 2025); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News

नई दिल्ली6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोने के के दाम में आज यानी 3 जनवरी को मामूली बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 8 रुपए बढ़कर होकर 82,094 रुपए हो गया है। इससे पहले सोना 82,086 रुपए पर था। वहीं 31 जनवरी को सोने ने 82,165 रुपए प्रति दस ग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया था।

वहीं चांदी के दाम में आज गिरावट है। ये 1,058 रुपए सस्ती होकर 92,475 रुपए प्रति किलो पर आ गई है। इससे पहले चांदी 93,533 रुपए किलो थी। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को अपना ऑल टाइम हाई बनाया था, तब ये 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

  • दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 77,200 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 84,200 रुपए है।
  • मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 77,050 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 84,050 रुपए है।
  • कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 77,050 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 84,050 रुपए है।
  • चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 77,050 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 84,050 रुपए है।
  • भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 77,100 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 84,100 रुपए है।

2024 में गोल्ड ने 20% और सिल्वर ने 17% का रिटर्न दिया बीते साल सोने का भाव 20.22% बढ़ा। वहीं, चांदी की कीमत में 17.19% की बढ़ोतरी हुई। 1 जनवरी 2024 को सोना 63,352 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो 31 दिसंबर 2024 को 76,162 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं इस दौरान, एक किलो चांदी की कीमत 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 86,017 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

जून तक 85 हजार रुपए तक जा सकता है सोना केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि एक बड़ी रैली के बाद सोने में गिरावट आनी थी, वह आ चुकी है। अमेरिका के बाद UK ने ब्याज दरों में कटौती की है। इससे गोल्ड ETF की खरीदारी बढ़ेगी। ऐसे में इस साल 30 जून तक सोना 85 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *