- Hindi News
- Business
- Gold Price Today (3 August); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News
नई दिल्ली13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

इस हफ्ते सोने-चांदी के दामों में तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार पिछले शनिवार यानी 27 जुलाई को सोना 68,131 रुपए पर था, जो अब (3 अगस्त) को 70,392 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। यानी इस हफ्ते इसकी कीमत में 2,261 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।
वहीं चांदी की बात करें तो ये पिछले शनिवार को 81,271 रुपए पर थी, जो अब 83,501 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। वहीं इस हफ्ते इसकी कीमत 2,230 रुपए बढ़ी है। इस साल चांदी 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति पर पहुंच गई थी।


4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत
- दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 64,850 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 70,730 रुपए है।
- मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 64,700 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 70,580 रुपए है।
- कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 64,700 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 70,580 रुपए है।
- चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 64,500 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 70,360 रुपए है।
- भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 64,750 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 70,630 रुपए है।
इस साल अब तक 7,040 रुपए से ज्यादा बढ़ चुके हैं सोने के दाम
इस साल अब तक सोने के दाम 7,040 रुपए प्रति 10 ग्राम बढ़ चुके हैं। साल की शुरुआत में ये 63,352 रुपए पर था। जो अब 70,392 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है।वहीं चांदी साल की शुरुआत में 73,395 रुपए प्रति किलो पर थी। ये अब 83,501 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। यानी, चांदी इस साल 10,106 रुपए बढ़ चुकी है।

आने वाले दिनों में और बढ़ सकते हैं सोने के दाम
अगस्त से लेकर दिसंबर तक 8 बड़े त्योहार हैं। नवंबर-दिसंबर में विवाह के 16 मुहूर्त हैं। उज्जैन के पंडित सुधीर के मुताबिक, खरीदारी के लिए अहम पुष्य नक्षत्र 4 अगस्त, 31 अगस्त, 27 सितंबर व 25 अक्टूबर है।
खास बात ये भी है कि इस साल मई-जून में शादी के मुहूर्त नहीं थे, इस वजह से बड़ी तादाद में शादियां नवंबर-दिसंबर में चली गई हैं। ऐसे में इस बार सोने की बिक्री के रिकॉर्ड टूट सकते हैं। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक, दिसंबर तक ज्वेलरी, गोल्ड बार व सिक्के की मांग बढ़ेगी। 50 टन अतिरिक्त मांग पैदा हो सकती है। इससे सोने की कीमतों तेजी देखने को मिल सकती है।
