- Hindi News
- Business
- Gold Price Today (29 October 2025); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News
नई दिल्ली3 दिन पहले
- कॉपी लिंक

सोना-चांदी के दाम में आज यानी 29 अक्टूबर को बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम सोने की कीमत 2,585 रुपए बढ़कर 1,20,628 रुपए हो गई है। मंगलवार को सोने के दाम 1,18,043 रुपए प्रति 10 ग्राम थे।
दीपावली के दिन 20 अक्टूबर को सोना 1951 रुपए सस्ता हुआ था। 20 से 28 अक्टूबर तक सोने के दाम 11,541 रुपए गिरे थे। इस साल सोना 44,466 रुपए महंगा हो चुका है।
वहीं, चांदी 4,737 रुपए बढ़कर ₹1,46,633 प्रति किलोग्राम हो गई। मंगलवार (28 अक्टूबर) को इसकी कीमत ₹1,41,896 प्रति किलोग्राम थी। इससे पहले इसी महीने 17 अक्टूबर को सोने ने 1,30,874 रुपए और चांदी ने 1,71,275 रुपए का ऑलटाइम हाई बनाया था।
IBJA की सोने की कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होता इसलिए शहरों के रेट्स इससे अलग होते हैं। इन रेट्स का इस्तेमाल RBI सोवरेन गोल्ड बॉन्ड के रेट तय करने के लिए करता है। कई बैंक गोल्ड लोन के रेट तय करने के लिए इसे इस्तेमाल करते हैं।

इस साल सोना ₹44,466 और चांदी ₹60,616 महंगी हुई
- इस साल अब तक सोने की कीमत 44,466 रुपए बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो अब ₹1,20,628 रुपए हो गया है।
- चांदी का भाव भी इस दौरान 60,616 रुपए बढ़ गया है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो अब ₹1,46,633 रुपए प्रति किलो हो गई है।
सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान
1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है।
2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।

——————————–
बाजार से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
एपल की मार्केट वैल्यू पहली बार 4 ट्रिलियन डॉलर पार, ये भारत की GDP के बराबर

एपल का मार्केट कैप पहली बार 4 ट्रिलियन डॉलर यानी 353 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। यह आंकड़ा भारत की GDP के बराबर है। IMF के मुताबिक भारत की GDP अभी 4.13 ट्रिलियन डॉलर यानी 364 लाख करोड़ रुपए है। एनवीडिया और माइक्रोसॉफ्ट के बाद एपल तीसरी कंपनी है, जिसने यह आंकड़ा पार किया है। पूरी खबर पढ़ें
