Gold Price Today (28 October 2025); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News | आज सोना ₹3,034 और चांदी ₹3,135 सस्ती हुई: 8 दिन में गोल्ड की कीमत ₹11,541 और चांदी की ₹27,334 कम हुई, जानें 3 वजह

  • Hindi News
  • Business
  • Gold Price Today (28 October 2025); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News

नई दिल्ली6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 28 अक्टूबर को भारी गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम सोने की कीमत 3,034 रुपए घटकर ₹1,18,043 पर आ गई है। इससे पहले इसके दाम 1,21,077 रुपए प्रति 10 ग्राम थे। वहीं, चांदी 3,135 रुपए गिरकर ₹1,41,896 प्रति किलोग्राम हो गई। कल इसकी कीमत ₹1,45,031 प्रति किलोग्राम थी।

IBJA की सोने की कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होता। इसलिए शहरों के रेट्स इससे अलग होते हैं। इन रेट्स का इस्तेमाल RBI सोवरेन गोल्ड बॉन्ड के रेट तय करने के लिए करता है। कई बैंक गोल्ड लोन के रेट तय करने के लिए इसे इस्तेमाल करते हैं।

8 दिन में 11,541 रुपए सस्ता हुआ था सोना सोने की कीमत पिछले 8 दिनों में 11,541 रुपए घटकर आज 1,18,043 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। 19 अक्टूबर को इसकी कीमत 1,29,584 रुपए के अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई थी। वहीं चांदी 1,69,230 रुपए प्रति किलो से गिरकर 1,41,896 रुपए पर आ गई है। ये 27,334 रुपए सस्ती हुई है।

सोना-चांदी के दाम में गिरावट के 3 कारण

  1. भारत में सीजनल खरीदी का खत्म होना: दिवाली जैसे फेस्टिवल के बाद इंडिया में सोने-चांदी की खरीदारी का सिलसिला थम गया। इससे सोना-चांदी की डिमांड में कमी आई है।
  2. ग्लोबल टेंशन में कमी: सोना-चांदी को ‘सेफ-हेवन’ माना जाता है, यानी मुश्किल वक्त में लोग इन्हें खरीदते हैं। ग्लोबल टेंशन के कम होने से इसमें गिरावट आई है।
  3. प्रॉफिट-टेकिंग और ओवरबॉट सिग्नल: रैली के बाद निवेशक प्रॉफिट बुक कर रहे हैं। टेक्निकल इंडिकेटर्स जैसे रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) दिखा रहे थे कि कीमतें ओवरबॉट (कीमतें ज्यादा बढ़ जाना) जोन में पहुंच चुकी थीं। इसलिए ट्रेंड फॉलोअर्स और डीलर्स ने बिकवाली शुरू कर दी है।

इस साल सोना ₹41,881 और चांदी ₹55,879 महंगी हुई

  • इस साल अब तक सोने की कीमत 41,881 रुपए बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो अब ₹1,18,043 रुपए हो गया है।
  • चांदी का भाव भी इस दौरान 55,879 रुपए बढ़ गया है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो अब ₹1,41,896 रुपए प्रति किलो हो गई है।

सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान

1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है।

2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।

——————————————————————-

बिजनेस से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

अमेजन 30,000 कॉर्पोरेट कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रही:HR और ऑपरेशंस से जुड़े लोग शामिल

ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन अपने 30 हजार कॉर्पोरेट कर्मचारियों को नौकरी से निकालने जा रही है। कंपनी में कुल 3.5 लाख कॉर्पोरेट कर्मचारी हैं, ऐसे में यह संख्या करीब 10% है। कंपनी में ये लेऑफ पीपल एक्सपीरियंस एंड टेक्नोलॉजी (HR), डिवाइस एंड सर्विस और ऑपरेशन में जैसे डिपार्टमेंट्स में हो रही है। पूरी खबर पढ़ें

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *