- Hindi News
- Business
- Gold Price Today (27 June 2025); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Bhopal Mumbai Delhi
मुंबई10 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

सोने का दाम आज यानी शुक्रवार (27 जून) को 1,375 रुपए सस्ता होकर 95,784 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। कल यह 97,159 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार एक किलो चांदी की कीमत भी 1,957 रुपए घटकर ₹1,05,193 पर आ गई। कल एक किलो चांदी ₹1,07,150 प्रति किलो थी।
18 जून को चांदी ने ₹1,09,550 और सोने ने ₹99,454 का ऑल टाइम हाई बनाया था। इस साल सोना करीब ₹20 हजार महंगा हो चुका है। वही, चांदी का दाम भी करीब ₹21 हजार बढ़ चुका है।

4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत
- दिल्ली: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹98,170 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹90,000
- मुंबई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹98,020 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹89,850
- कोलकाता: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹98,020 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹89,850
- चेन्नई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹98,020 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹89,850


इस साल ₹1 लाख 3 हजार तक जा सकता है सोना
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि जियो पॉलिटिकल टेंशन बने हुए हैं। इजराइल और ईरान के बीच भी जंग शुरू हो गई है। इससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। इससे गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 1 लाख 3 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी इस साल 1 लाख 30 हजार रुपए तक जा सकती है।
सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।