- Hindi News
- Business
- Gold Price Today (25 March 2025); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News
नई दिल्ली11 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

सोने और चांदी के दाम में आज यानी 25 मार्च को बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 32 रुपए बढ़कर 87,751 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले सोना 87,719 रुपए पर था। 20 मार्च को सोने ने 88,761 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।
एक किलो चांदी की कीमत 515 रुपए बढ़कर 97,922 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी का भाव 97,407 रुपए प्रति किलो था। चांदी ने पिछले हफ्ते 17 मार्च को 1,00,400 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।
कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत
कैरेट | भाव (रुपए/10 ग्राम) |
24 | 87,751 |
22 | 80,380 |
18 | 65,813 |
4 महानगरों में सोने की कीमत
- दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 82,000 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 89,440 रुपए है।
- मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 81,850 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 89,290 रुपए है।
- कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 81,850 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 89,290 रुपए है।
- चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 81,850 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 89,290 रुपए है।
- भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 81,900 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 89,340 रुपए है।
इस साल अब तक 11,589 रुपए महंगा हो चुका है सोना इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 11,589 रुपए बढ़कर 87,751 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 11,905 रुपए बढ़कर 97,922 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।

सोना खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान
1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।
2. कीमत क्रॉस चेक करें सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्योंकि वो बेहद मुलायम होता है।
3. कैश पेमेंट न करें, बिल लें सोना खरीदते वक्त कैश पेमेंट की जगह UPI (जैसे भीम ऐप) और डिजिटल बैंकिंग के जरिए पेमेंट करना अच्छा रहता है। आप चाहें तो डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी पेमेंट कर सकते हैं। इसके बाद बिल लेना न भूलें। यदि ऑनलाइन ऑर्डर किया है तो पैकेजिंग जरूर चेक करें।