- Hindi News
- Business
- Gold Price Today (25 April); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News
नई दिल्ली1 दिन पहले
- कॉपी लिंक

सोने और चांदी की कीमतों में आज यानी 25 अप्रैल को मामूली बदलाव देखने को मिला है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 15 रुपए महंगा होकर 71,841 रुपए हो गया है। वहीं एक किलो चांदी 111 रुपए सस्ती हुई है। ये 80,576 रुपए प्रति किलोग्राम में बिक रही है।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत
- दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,400 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,420 रुपए है।
- मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,250 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,270 रुपए है।
- कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 66,250 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 72,270 रुपए है।
- चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 67,100 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 73,200 रुपए है।
- भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,300 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,320 रुपए है।
इस साल सोने-चांदी में दिखी शानदार तेजी
IBJA के अनुसार इस साल अब तक सोने के दाम 8,489 रुपए बढ़ चुके हैं। 1 जनवरी को सोना 63,352 रुपए पर था, जो अब 71,841 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं एक किलो चांदी के दाम 73,395 रुपए से बढ़कर 80,576 रुपए पर पहुंच गए हैं।

2030 तक 1.68 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम हो सकता है सोना
विघ्नहर्ता गोल्ड के चेयरमैन महेंद्र लुनिया के अनुसार 2030 तक सोने के दाम 1.68 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकते हैं। सोने की कीमतों में उछाल के कारणों में भू-राजनीतिक तनाव से लेकर वैश्विक आर्थिक मंदी जैसे फैक्टर्स है।
सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
अगर आप दिन सोना हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। नए नियम के तहत एक अप्रैल से छह डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग के बिना सोना नहीं बिकेगा। जैसे आधार कार्ड पर 12 अंकों का कोड होता है, उसी तरह से सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होगा। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं।
ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव हो गया है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।