Gold Price Today (20 May 2025); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News | सोने-चांदी के दाम में तेजी: सोना ₹93,807 प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा, चांदी ₹95,800 किलो हुई; कैरेट के हिसाब से देखें गोल्ड की कीमत

  • Hindi News
  • Business
  • Gold Price Today (20 May 2025); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News

नई दिल्ली9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 20 मई को बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹32 बढ़कर ₹93,807 पर पहुंच गया है। इससे पहले सोने की कीमत ₹93,785 प्रति 10 ग्राम थी।

वहीं, चांदी का भाव ₹45 बढ़कर ₹95,800 हो गया है। इससे पहले चांदी का भाव ₹95,755 प्रति किलो था। इससे पहले सोने ने 21 अप्रैल को ₹99,100 और 28 मार्च को चांदी ने ₹1,00,934 का ऑल टाइम हाई बनाया था।

कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत

कैरेट भाव (रुपए/10 ग्राम)
24 93,807
22 85,927
18 70,355

4 महानगरों में सोने की कीमत

  • दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 87,250 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 95,170 रुपए है।
  • मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 87,100 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 95,020 रुपए है।
  • कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 87,100 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 95,020 रुपए है।
  • चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 87,100 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 95,020 रुपए है।
  • भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 87,150 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 95,070 रुपए है।

इस साल अब तक 17,645 रुपए महंगा हो चुका है सोना इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 17,645 रुपए बढ़कर 93,807 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 9,783 रुपए बढ़कर 95,800 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।

हर गिरावट में सोने में थोड़ा-थोड़ा निवेश एक्सपर्ट्स के अनुसार अभी सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव हो रहा है। ऐसे में अगर आप सोने में निवेश की योजना बना रहे हैं तो हर गिरावट में सोने में थोड़ा-थोड़ा निवेश करना सही रणनीति हो सकता है। अभी इसके एक साथ बड़े निवेश ये बचना चाहिए।

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *