Gold Price Today (20 February 2025); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News | आज सोने-चांदी में गिरावट: सोना 192 रुपए गिरकर 86,541 रुपए पर आया, चांदी 97,181 रुपए किलो बिक रही

  • Hindi News
  • Business
  • Gold Price Today (20 February 2025); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News

नई दिल्ली19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 20 फरवरी को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 192 रुपए गिरकर 86,541 रुपए हो गया है। इससे पहले सोना 86,733 रुपए पर था, जो इसका ऑलटाइम हाई बनाया है।

इसी तरह एक किलो चांदी की कीमत भी आज 385 रुपए कम होकर 97,181 रुपए किलो हो गई है। कल चांदी का भाव 97,566 रुपए किलो था। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को अपना ऑल टाइम हाई बनाया था, तब ये 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

  • दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 80,850 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 88,190 रुपए है।
  • मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 80,700 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 88,040 रुपए है।
  • कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 80,700 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 88,040 रुपए है।
  • चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 80,700 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 88,040 रुपए है।
  • भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 80,750 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 88,090 रुपए है।

1 जनवरी से अब तक सोना ₹10,379 महंगा हुआ इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 10,379 रुपए बढ़कर 86,541 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 11,164 रुपए बढ़कर 97,181 रुपए पर पहुंच गया है।

सोने में तेजी के 4 कारण

  • ट्रम्प के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने से जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ गई हैं।
  • डॉलर के मुकाबले रुपए के कमजोर होने से सोना महंगा हो रहा है।
  • महंगाई बढ़ने से भी सोने की कीमत को सपोर्ट मिल रहा है ।
  • शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ने से लोग गोल्ड में निवेश बढ़ा रहे हैं।

इस साल 90 हजार रुपए तक जा सकता है सोना केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि एक बड़ी रैली के बाद सोने में गिरावट आनी थी, वह आ चुकी है। अमेरिका के बाद UK ने ब्याज दरों में कटौती और जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने से गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। वहीं गोल्ड ETF में निवेश भी बढ़ रहा है। इससे भी गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 90 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।

सोना खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान

1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

2. कीमत क्रॉस चेक करें सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्‍योंकि वो बेहद मुलायम होता है।

3. कैश पेमेंट न करें, बिल लें सोना खरीदते वक्त कैश पेमेंट की जगह UPI (जैसे भीम ऐप) और डिजिटल बैंकिंग के जरिए पेमेंट करना अच्छा रहता है। आप चाहें तो डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी पेमेंट कर सकते हैं। इसके बाद बिल लेना न भूलें। यदि ऑनलाइन ऑर्डर किया है तो पैकेजिंग जरूर चेक करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *