- Hindi News
- Business
- Gold Price Today (17 May 2025); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News
नई दिल्ली14 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

इस हफ्ते सोने-चांदी के दामों में गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार पिछले शनिवार यानी 9 मई को सोना 95,726 रुपए पर था, जो अब (17 मई) को 92,301 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। यानी इस हफ्ते इसकी कीमत 3,425 रुपए गिरी है।
वहीं, चांदी की बात करें तो ये पिछले शनिवार को 95,726 रुपए पर थी, जो अब 94,606 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। इस तरह इस हफ्ते इसकी कीमत 1,120 रुपए बढ़ी है। इससे पहले सोने ने 21 अप्रैल को ₹99,100 और 28 मार्च को चांदी ने ₹1,00,934 का ऑल टाइम हाई बनाया था।

4 महानगरों में सोने की कीमत
- दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 87,350 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 95,280 रुपए है।
- मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 87,200 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 95,130 रुपए है।
- कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 87,200 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 95,130 रुपए है।
- चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 87,200 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 95,130 रुपए है।
- भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 87,250 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 95,180 रुपए है।
85 हजार तक आ सकता है सोना एक्सपर्ट्स के अनुसार अमेरिकी ट्रेड वॉर में कमी आने और भारत-पाक के सीजफायर के बाद सोने के दाम दबाव देखने को मिल रहा है। इससे आने वाले दिनों में सोने में और गिरावट देखने को मिल सकती है। अनुमान है कि शॉर्ट टर्म से सोने की कीमतें 85 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक गिर सकती हैं। हालांकि इसके बाद इसकी कीमतों में तेजी का अनुमान है।
सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।