- Hindi News
- Business
- Gold Price Today (12 April 2025); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News
नई दिल्ली6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

इस हफ्ते सोने-चांदी के दामों में बढ़त देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार पिछले शनिवार यानी 5 अप्रैल को सोना 91,014 रुपए पर था, जो अब (12 अप्रैल) को 93,353 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। यानी इस हफ्ते इसकी कीमत 2,339 रुपए बढ़ी है। ये सोने का ऑल टाइम हाई भी है।
वहीं, चांदी की बात करें तो ये पिछले शनिवार को 92,910 रुपए पर थी, जो अब 92,929 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। इस तरह इस हफ्ते इसकी कीमत 19 रुपए बढ़ी है। वहीं 28 मार्च को चांदी ने 1,00,934 रुपए ऑल टाइम हाई बनाया था।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत
- दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 87,850 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 95,820 रुपए है।
- मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 87,700 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 95,670 रुपए है।
- कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 87,700 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 95,670 रुपए है।
- चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 87,700 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 95,670 रुपए है।
- भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 87,750 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 95,720 रुपए है।
इस साल अब तक 17,191 रुपए महंगा हो चुका है सोना इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 17,191 रुपए यानी 22.57% बढ़कर 93,353 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 6,912 रुपए यानी 8% बढ़कर ₹92,929 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।

सोने में तेजी के 3 कारण
- अमेरिका की टैरिफ पॉलिसी के कारण ट्रेड वॉर का खतरा बढ़ गया है। इससे इकोनॉमी के बढ़ने की रफ्तार धीमी हो सकती है। ग्लोबल मंदी की आशंका भी बढ गई है। ऐसे में लोग सोने में अपना निवेश बढ़ा रहे हैं। मंदी के समय सोने को सुरक्षित निवेश माना जाता है।
- डॉलर के मुकाबले रुपए के कमजोर होने से सोने की कीमतों में तेजी आई है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब रुपया कमजोर होता है तो इसे इंपोर्ट करने में ज्यादा पैसे खर्च होते हैं। इस साल रुपए में लगभग 4% की गिरावट आई है, जिससे सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ गया है।
- शादियों का मौसम नजदीक आ रहा है, ऐसे में सोने के गहनों की मांग बढ़ रही है। मुंबई, दिल्ली और चेन्नई जैसे शहरों में ज्वैलर्स ने बताया कि ऊंची कीमतों के बावजूद बिक्री में तेजी है, क्योंकि लोग सोने को निवेश और समृद्धि के प्रतीक के रूप में देखते हैं।
इस साल 95 हजार रुपए तक जा सकता है सोना केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने से गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। वहीं गोल्ड ETF में निवेश भी बढ़ रहा है। इससे गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 95 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच सकता है। हुआ था।