Gold price falls by ₹563 to ₹97,971 per 10 grams, silver becomes cheaper by ₹131 and comes down to ₹1.09 lakh per kg | सोने का दाम ₹281 घटकर ₹98,253 प्रति 10 ग्राम: चांदी ₹304 सस्ती होकर ₹1.09 लाख किलो पर आई, कैरेट के हिसाब से देखें कीमत

  • Hindi News
  • Business
  • Gold Price Falls By ₹563 To ₹97,971 Per 10 Grams, Silver Becomes Cheaper By ₹131 And Comes Down To ₹1.09 Lakh Per Kg

नई दिल्ली1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 1 अगस्त को गिरावट देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोने का दाम 281 रुपए गिरकर 98,253 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले सोने का भाव 98,534 रुपए पर था।

वहीं चांदी की कीमत 304 रुपए कम होकर 1,09,646 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी 1,09,950 रुपए पर थी। वहीं 23 जुलाई को सोने ने 1,00,533 रुपए और चांदी ने 1,15,850 रुपए ऑल टाइम हाई बनाया था।

भोपाल सहित 4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत

  • दिल्ली: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹99,970 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹91,650
  • मुंबई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹99,820 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹91,500
  • कोलकाता: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹99,820 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹91,500
  • चेन्नई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹99,820 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹91,500
  • भोपाल: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹99,870 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹91,550

इस साल अब तक ₹21,809 महंगा हुआ सोना

इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 21,809 रुपए बढ़कर 97,971 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 23,802 रुपए बढ़कर 1,09,819 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *