नई दिल्ली1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर सोने से जुड़ी रही। सोने ने 17 अक्टूबर को फिर नया ऑलटाइम हाई बनाया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 2,113 रुपए बढ़कर 1,29,584 रुपए के स्तर पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के दौरान इसने 1,30,874 का ऑलटाइम हाई बनाया था। कल ये 1,27,471 रुपए पर था।
कल की बड़ी खबरों से पहले आज की सुर्खियां, जिन पर रहेगी नजर…
- शेयर बाजार आज साप्ताहिक अवकाश के चलते बंद रहेगा।
- पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…
1. सोना पहली बार ₹1.30 लाख पार, आज ₹2,113 चढ़ा: चांदी ₹1,147 महंगी, ₹1.69 लाख प्रति किलो बिक रही; इस साल गोल्ड ₹53,422 बढ़ा

सोने ने 17 अक्टूबर को फिर नया ऑलटाइम हाई बनाया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 2,113 रुपए बढ़कर 1,29,584 रुपए के स्तर पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के दौरान इसने 1,30,874 का ऑलटाइम हाई बनाया था। कल ये 1,27,471 रुपए पर था।
वहीं चांदी की कीमत में भी आज तेजी रही। यह 1,147 रुपए बढ़कर 1,69,230 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। कल चांदी 1,68,083 रुपए प्रति किलो थी। इससे पहले मंगलवार, 14 अक्टूबर को चांदी 1,78,100 रुपए के ऑल टाइम हाई पर थी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
2.रेलवे टिकट बुक करने की वेबसाइट और एप डाउन:दिवाली से पहले हजारों यात्री परेशान, टिकट बुक नहीं कर पा रहे यूजर्स

दिवाली से पहले 17 अक्टूबर को IRCTC की वेबसाइट और मोबाइल एप डाउन हो गए। लोग सुबह 9 बजे से रेल टिकट बुक नहीं कर पा रहे। IRCTC की दूसरी सर्विसेज इस्तेमाल करने में भी परेशानी हो रही है।
आउटेज ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म डाउन डिटेक्टर के मुताबिक सुबह 9:00 बजे से लोगों ने साइट और एप डाउन होने की शिकायत दर्ज करानी शुरू कर दी थी। सुबह 11 बजे तक करीब 6,000 लोग इसे रिपोर्ट कर चुके थे।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
3. अब नौकरी जाने के एक दिन बाद निकालें 75% PF:पहले 2 महीने इंतजार करना पड़ता था; 25% राशि साल भर बेरोजगार रहने पर निकाल पाएंगे

अब कर्मचारी नौकरी नहीं रहने पर अगले दिन ही अपने PF अकाउंट से 75% राशि निकाल सकते हैं। पैसा निकालने के लिए पहले की तरह 2 महीने तक इंतजार नहीं करना होगा। इसके अलावा 12 महीने तक बेरोजगार रहने पर आप PF अकाउंट से 100% राशि निकाल सकेंगे।
एम्पलॉई प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (EPFO) ने 13 अक्टूबर को हुई सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) की मीटिंग में यह फैसला लिया था। लेकिन नए नियमों में नौकरी जाने पर पर PF अकाउंट से पैसे निकालने की समय अवधी को लेकर कन्फ्यूजन था।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
4 रिलायंस इंडस्ट्रीज का मुनाफा 16% बढ़कर ₹22,146 करोड़ हुआ:दूसरी तिमाही में कमाई ₹2.63 लाख करोड़ रही, कंपनी का रेवेन्यू 10% बढ़ा

मार्केट वैल्यू के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में कुल कमाई (टोटल इनकम) 263,380 करोड़ रुपए रही है। यह पिछले साल के मुकाबले करीब 10% ज्यादा है। पिछले साल की पहली तिमाही में कंपनी ने 240,357 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
टोटल इनकम में से कर्मचारियों की सैलरी, टैक्स, कच्चे माल की कीमत जैसे खर्चे निकाल दें तो कंपनी के ओनर्स के पास 22,146 करोड़ रुपए शुद्ध मुनाफे (कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट) के रूप में बचे। यह 2024-25 की जुलाई-सितंबर तिमाही से 16% ज्यादा है। पिछले साल कंपनी को 19,101 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
5. यस बैंक में कंट्रोलिंग स्टेक नहीं खरीदेगी SMBC:जापान की ये कंपनी 24% हिस्सेदारी खरीद चुकी; यस बैंक का शेयर 4% गिरा

जापान की बैंकिंग कंपनी सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉर्पोरेशन (SMBC) ने यस बैंक में और ज्यादा हिस्सेदारी खरीदने से इनकार कर दिया है। SMBC के एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा की SMBC का फिलहाल यस बैंक में अपनी हिस्सेदारी 24.99% की तय सीमा से आगे बढ़ाने का कोई इरादा नहीं है।
इस खबर के चलते यस बैंक के शेयर में 3.37% की गिरावट रही। इससे पहले ये मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि SMBC जैसी बड़ी कंपनी जल्द ही यस बैंक में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर कंट्रोलिंग स्टेक (51% हिस्सेदारी) हासिल कर लेगी। SMBC के पास यस बैंक में अभी 24.2% हिस्सेदारी है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए…


पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

