केंद्रीय बजट में कस्टम ड्यूटी घटने के बाद शुक्रवार को इंदौर में सोने के भाव एक बार फिर 72 हजार रूपए को पार कर गया है। व्यापारियों का कहना है कि दिवाली के पहले एक बार फिर सोना 75 हजार तक जाने की संभावना है। वहीं फेडरल रिजर्व सितंबर में ब्याज दरों में
.
निवेशकों की सोने में खरीदारी बढ़ गई है जिससे कॉमेक्स पर सोना वायदा 10 डॉलर बढ़कर 2468 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता देखा गया जिससे इंदौर मार्केट में भी सोने की कीमतों में बढ़त जारी रही। शुक्रवार को इंदौर में सोना केडबरी नकद में 400 रुपए बढ़कर एक बार फिर 72 हजार के पार 72 हजार 200 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।
इधर, आरटीजीएस मे भी सोना 72 हजार 200 रुपए बोला गया। कॉमेक्स पर चांदी वायदा में कोराबार सुस्त होने के कारण 16 सेंट घटकर 28.99 डॉलर प्रति औंस रह गई। हालांकि भारतीय बाजारों में चांदी का स्टॉक सुगम नहीं होने के कारण कीमतें स्थिर रही। चांदी चौरसा 85400 रुपए प्रति किलो पर स्थिर रहा। कॉमेक्स पर सोना वायदा 2,468 डॉलर तक जाने के बाद 2462 डॉलर और नीचे में 2,435 डॉलर प्रति औंस और चांदी ऊपर में 28.99 डॉलर तक जाने के बाद 28.89 डॉलर और फिर नीचे में 28.17 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता देखी गई।
इधर, शुक्रवार को सोयाबीन तेल की कीमतों में स्थिरता देखने को मिली लेकिन मूंगफली तेल में कारोबार बेहद कमजोर होने से भाव में नरमी रही। दरअसल, पिछले दो दिनों से मौसम खुला होने से मूंगफली तेल की आवक बढ़ जाने के कारण बाजारों में उपलब्धता फिर अच्छी हो गई है जबकि डिमांड कमजोर होने से भाव में नरमी रही। मूंगफली तेल इंदौर 10 रुपए और घटकर 1560-1580 रुपए प्रति दस किलो रह गया। वहीं गुरूवार को भी मूंगफली के दाम में 20 रूपए की गिरावट आई थी। गुरुवार को मूंगफली तेल इंदौर 20 रुपए घटकर 1570-1590, मुंबई 1580 रुपए प्रति दस किलो रह गया था। वहीं मूंगफली तेल में ग्रामीण क्षेत्रों की मांग धीरे-धीरे घटने लगी है। इससे भी मंदी को सपोर्ट मिला है। जानिए शुक्रवार को अन्य बाजार के भाव क्या रहे…!
सोना चांदी
- सोना : इंदौर में सोना केडबरी रवा नकद में 72200 सोना (आरटीजीएस) 72200 सोना (91.60 कैरेट) (आरटीजीएस) 66000 रुपए प्रति दस ग्राम बोला गया। गुरुवार को सोना 71800 रुपए पर बंद हुआ था।
- चांदी : चांदी चौरसा नकद 85400 चांदी चौरसा (आरटीजीएस) 85300 चांदी टंच 85500 रुपए प्रति किलो और चांदी सिक्का 950 रुपए प्रति नग बिका। बुधवार को चांदी चौरसा नकद 85400 रुपए पर बंद हुई थी।
अनाज मंडी
- चना : चना कांटा 50 रुपए घटकर 7300, विशाल 7000-7050 रुपए प्रति क्विंटल रह गया।
- तुवर : शुक्रवार को तुवर में करीब 100 रुपए की गिरावट देखन को मिली।
- डॉलर चना : कंटेनर में डॉलर चना बढ़कर 42/44 14700, 44/46 14400, 58/60 12300, 60/62 12200, 62/64 12100 रुपए प्रति क्विंटल बोला गया।
- दलहन : चना कांटा 7300 विशाल 7000-7050 डंकी चना 6000-6700 मसूर 6150 तुवर महाराष्ट्र सफेद 11500-11700 कर्नाटक 11500-11800 निमाड़ी तुवर 9500-11200 मूंग नया गर्मी 7800-8000 एवरेज 7100-7600 मूंग बोल्ड गर्मी 8100-8300 उड़द बेस्ट बोल्ड 9000-9200 गर्मी का उड़द नया 8900-9100 मीडियम 7000-8500 हलका उड़द 3000-5000 टोली 3600-3675 रुपए क्विंटल के भाव रहे।
- दालों के दाम : चना दाल 8350-8450 मीडियम 8550-8650 बेस्ट 8750-8850 मसूर दाल 7200-7300 बेस्ट 7400-7500 मूंग दाल 9700-9800 बेस्ट 9900-10000 मूंग मोगर 10300-10400 बेस्ट 10500-10600 तुवर दाल 13400-13500 मीडियम 14400-14500 बेस्ट 15200-15400 ए. बेस्ट 16200-16300 व्हाइटरोज तुवर दाल नई 16500 उड़द दाल 11100-11200 बेस्ट 11300-11400 उड़द मोगर 11300-11400 बेस्ट 11500-11700 रु. प्रति क्विंटल के भाव रहे।
- चावल के दाम : दयालदास अजीतकुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 11500-12500, तिबार 10000-11000, बासमती दुबार पोनिया 8500-9500, मिनी दुबार 7500-8500, मोगरा 4500-7000, बासमती सेला 7000-9500 कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, दुबराज 4500-5000, परमल 3200-3400, हंसा सेला 3400-3600, हंसा सफेद 2800-3000, पोहा 4700-5100 रु. क्विंटल के भाव बताए गए।
तेल तिलहन मार्केट
- मूंगफली तेल : मूंगफली तेल इंदौर 10 रुपए और घटकर 1560-1580 रुपए प्रति दस किलो रह गया।
- मंडी भाव : सरसों निमाड़ी (बारीक) 5600 एवरेज सरसों बारीक 5200-5300 राइडा 5000-5200 सोयाबीन 4500 रुपए प्रति क्विंटल के भाव रहे।
- लूज तेल : (प्रति दस किलो के भाव) मूंगफली तेल इंदौर 1560-1580, मुंबई मूंगफली तेल 1580 इंदौर सोयाबीन तेल रिफाइंड 940-945, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 890-895 इंदौर पाम 960 मुंबई सोया रिफाइंड 950, मुंबई पाम तेल 900, सोयाबीन डीगम 838 राजकोट तेलिया 2470, गुजरात लूज 1550, कपास्या तेल इंदौर 900 रुपए प्रति दस किलो के भाव बताए गए।
- प्लांट सोयाबीन भाव : अवी एग्रों उज्जैन 4375 बंसल मंडीदीप 4350 बेतूल ऑयल 4530 धानुका नीमच 4450 धीरेंद्र सोया 4425 दिव्य ज्योति 4350 हरिओम रिफाइनरी मंदसौर 4410 लाभांशी एग्रोटेक, देवास 4425 आइडिया लक्ष्मी देवास 4425 केपी साल्वेक्स निवाड़ी 4425 खंडवा ऑयल 4400 मित्तल सोया देवास 4425 एमएस साल्वेक्स नीमच 4400 नीमच प्रोटीन 4425 पतंजलि फूड 4360 प्रकाश पीथमपुर 4400 प्रेस्ट्रीज ग्रुप देवास 4400 रामा फास्फेट धरमपुरी 4350 राम जानकी एग्रीट्रेड, देवास 4390 सांवरिया इटारसी 4445 सोनिका बायोकेम मंडीदीप 4400 सालासर हरदा 4450 स्नेहिल सोया देवास 4400 सूर्या फूड, मंदसौर 4440 वर्धमान साल्वेंट अंबिका कालापीपल 4375 वर्धमान सॉल्वेंट अंबिका जावरा 4425 रुपए प्रति क्विंटल के भाव रहे।
- कपास्या खली : (60 किलो भरती) इंदौर 2050 देवास 2050 उज्जैन 2050 खंडवा 2025, बुरहानपुर 2025, अकोला 2925 रु.।
किराना
- कालीमिर्च : कालीमिर्च में 10-15 रुपए प्रति किलो की तेजी देखने को मिल सकती है। इंदौर में कालीमिर्च गारबल 685 से 700 एटम 725 से 750, मटरदाना 780 से 800 रुपए प्रति क्विंटल तक बोली जा रही है।
- नारियल : नारियल 120 भरती 1850-1900, 160 भरती 2050-2100, 200 भरती 2350-2400, 250 भरती 2400-2450 रु. प्रति बोरी के भाव रहे।
- खोपरा गोला : खोपरा गोला बक्सा 115-135 कट्टे 107-108 रु. प्रति किलो रहा।
- खोपरा बूरा : खोपरा बूरा 2350-4400 रु. प्रति (15 किलो) के भाव रहे।
- शकर : शकर 3930-3970 बेस्ट क्वालिटी 3980-4010 गुड भैली 4100-4200 करेली कटोरा 4400-4500, लड्डु 4700-4800 गिलास एक किलो 4800-5000 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गया।
- फलाहारी : रायल रतन सच्चामोती (1 किलो) 7125, रायलरतन सच्चामोती (500 ग्राम) 7185 व लूज 6625, रायल सच्चामोती पोहा एक किलो 5400 व 35 किलो पैकिंग में 4800, सच्चामोती मोरधन (आधा किलो) 10500 सिंघाड़ा छोटा 80-90 बड़ा 105-110 रुपए।
- पूजन सामग्री : देशी कपूर 550 से 750, ब्रांडेड कपूर 750 से 800, पूजा बादाम 85-90, बेस्ट 155 से 175, पूजा सुपारी 480, अरीठा 130, सिंदूर (25 किलो) 7500 रुपए।
- मसाले : हल्दी निजामाबाद 190 से 220, हल्दी लालगाय 280, कालीमिर्च गारबल 685 से 700 एटम 725 से 750, मटरदाना 780 से 800, जीरा ऊंझा 345 से 350, मीडियम 365 से 375 बेस्ट 390-410 सौंफ मोटी 105 से 115, मीडियम 125 से 145, बेस्ट 175 से 225, बारीक 350-375, लौंग मीडियम 825 से 840, बेस्ट 875-915 दालचीनी 250-265, जायफल 570-590 बेस्ट 610-625, जावत्री 1700-1750 बेस्ट 1875-1950, बड़ी इलायची 1450 से 1500 बेस्ट 1650 से 1700 पत्थरफूल 320 से 360, बेस्ट 450-475, बाद्यान फूल 410 से 470, बेस्ट 500 से 525 बाद्यान टूकड़ी 280 शाहजीरा असल 740 से 780, तेजपान 95-105, नागकेसर 850 से 925, सौंठ 390 से 400, बेस्ट 425, धोली मूसली 2400 से 2500, हींग 3450, पाउच में 10 ग्राम 3530, 121- 50 ग्राम 3250, पाउच में 10 ग्राम 3330, 111-50 ग्राम 3050, पाउच में 10 ग्राम 3130, पावडर 875-925, हरी इलायची 2250-2585 मीडियम बोल्ड 2650 से 2750 बोल्ड 2850-2950 बेस्ट ए बोल्ड 3225-3275 और सफेद तिल्ली 178-195 बेस्ट 200-220 रुपए।
- सूखे मेवे : काजू डब्ल्यू 820-845, 240 नंबर 730-745, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 715 से 725, काजू डब्ल्यू मिक्स 700-715 काजू जेएच 675-685, टुकड़ी 575-585, बादाम इंडिपेंडेंट 575-590 चौड़ी 600-625 अमेरिकी 630-660 ऑस्ट्रेलियन 700-740 टॉच 520-560 खसखस 1020-1120 बेस्ट 1120-1150 तरबूज मगज 510-525 खारक 105-125 मीडियम 135 से 155 बेस्ट 180 से 210 ए. बेस्ट 300 किशमिश कंधारी 375 से 450, बेस्ट 550-600, इंडियन 165 से 185 बेस्ट 200 से 225, चारोली 1550 से 1650, बेस्ट 1700 मुनक्का 275 से 325 बेस्ट 450 से 650, ए. बेस्ट 775-900 अंजीर 775 से 875 बेस्ट 925 से 1150 मखाना 950 से 1000, मीडियम 1100 से 1250 बेस्ट 1350-1500 केसर ब्रांडेड् 220 से 221 अन्य 190-210 पिस्ता मोटा 1300-1450 पिस्ता पिशोरी 3200-3500 नमकीन पिस्ता 880 से 950 बेस्ट 950-1100 अखरोट पैकिंग 380-4450 बेस्ट चिल्ली अखरोट 525 से 600, लूज 450-600 अखरोट गिरी लूज 450-625 पैकिंग में 650 से 1100 जर्दालू 325 से 375, बेस्ट 350 अंजीर पैकिंग 600-750 बेस्ट 800-1000 खरबूज मगज 325-350 गोंद नाइजीरिया 180-250, गोंद धावड़ा 400-700 रुपए के भाव बताए गए।