Gas cylinder leaked, three people including a couple got burnt | गैस सिलेंडर से रिसाव, दंपती सहित तीन झुलसे: खाना बनाने के दौरान हुआ हादसा, पति-पत्नी और बेटा 30 से 40 फीसदी तक जले – Kaimur News

कैमूर22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कैमूर जिले के भभुआ शहर के वार्ड नंबर एक हनुमान नगर में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर से अचानक आग लग गई। खाना बना रही महिला झूलसने लगी। चिखने की आवाज सुनकर उसे बचाने के लिए पहुंचे पति और बेटे भी बुरी तरह झुलस गए। आसपास के ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझा कर तीनों घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल भभुआ लाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। घायल भभुआ थाना क्षेत्र के अखलासपुर गांव के रहने वाले हैं। जो भभुआ शहर के वार्ड नंबर-1 में अपना मकान बनाकर रह रहे हैं। घायलों में सुशील कुमार सिंह, पत्नी किरण देवी और 13 वर्षीय पुत्र जयपति कुमार है।

झुलसी महिला का चल रहा इलाज।

झुलसी महिला का चल रहा इलाज।

आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *