Ganga water level decreased in Mirzapur | मिर्जापुर में गंगा का जलस्तर घटा: चेतावनी स्तर से 1.5 मीटर नीचे आया पानी, प्रति घंटे 1.5 सेंटीमीटर की गिरावट – Mirzapur News

Nitin Kumar Awasthi | मिर्जापुरकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

मिर्जापुर में गंगा नदी का जलस्तर अब निरंतर घट रहा है। सोमवार रात 8 बजे नदी का जलस्तर 75.220 मीटर दर्ज किया गया। यह चेतावनी स्तर 76.724 मीटर से करीब डेढ़ मीटर कम है।

पिछले 4 घंटों में जलस्तर में 6 सेंटीमीटर की कमी आई है। वर्तमान में यह 1.50 सेंटीमीटर प्रति घंटे की दर से घट रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, यह गिरावट का क्रम जारी है।

17 सितंबर 2024 को गंगा का जलस्तर 76.530 मीटर तक पहुंच गया था। जिले में अब तक का सर्वाधिक बाढ़ स्तर 9 सितम्बर 1978 को 80.34 मीटर रिकॉर्ड किया गया था।

बाढ़ राहत चौकियां जलस्तर की लगातार निगरानी कर रही हैं। राहत एवं बचाव दलों को सतर्क रखा गया है। हालांकि वर्तमान में कोई चिंताजनक स्थिति नहीं है। घटते जलस्तर के साथ गंगा रेत छोड़ती जा रही है।

कोन विकास खंड के हरसिंहपुर, मल्लेपुर, लखनपुर और मलाधरपुर गांवों के निवासियों ने बाढ़ से राहत मिलने पर मां गंगा को नमन किया है। नदी किनारे बसे लोगों ने भी राहत की सांस ली है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *