16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शुक्रवार, 20 सितंबर को मेष राशि के लोग उत्साह और सकारात्मकता बनाए रखें। कर्क राशि के लोग अपने स्रोत का सही तरीके से इस्तेमाल करेंगे तो लाभ हो सकता है। मकर राशि के लोग एकाग्रता बनाए रखें, तभी काम पूरा हो सकता है। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…
मेष – KING OF WANDS
परिस्थिति मन के विरुद्ध होने के बावजूद भी आपका हौसला बना रहेगा। कठिन परिस्थिति का सामना करने के लिए उत्साह और सकारात्मकता बनाए रखें। काम से संबंधित बातों का गहराई से विचार करते हुए नकारात्मक बातों को दूर करना होगा। फायदा भले ही सीमित हो, लेकिन कोई समस्या नहीं होगी।
करियर : काम को और किस तरह बेहतर बनाया जा सकता है और आर्थिक लाभ कैसे बढ़ाया जा सकता है, इन बातों ध्यान देना होगा।
लव : पार्टनर की बातों को समझने की कोशिश करें। निर्णय लेने की हड़बड़ी बिल्कुल न करें।
हेल्थ : सेहत पर जिन बातों का नकारात्मक असर हो रहा है, उनका प्रभाव कम होगा।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 3
वृषभ – NINE OF PENTACLES
परिस्थिति की गंभीरता को समझते हुए निर्णय लिए जाएंगे, जो फिलहाल के लिए मन के विरुद्ध हो रहे हैं। परिस्थिति के साथ समझौता करना शुरुआत में कठिन लगेगा, लेकिन हर बात में लचीलापन रखते हुए आप दूरदृष्टि रखकर फायदा प्राप्त करेंगे। आपकी मेहनत का फल मिल सकता है। नया खर्च न हो, इस बात का ध्यान रखें।
करियर : आपका काम आपके लिए महत्वपूर्ण है, इस बात पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
लव : आपका तनाव दूर होगा पार्टनर का साथ मिलेगा।
हेल्थ : सेहत को बेहतर बनाने के लिए खानपान में बदलाव करने की आवश्यकता है।
लकी कलर : पीला
लकी नंबर : 1
मिथुन – KNIGHT OF CUPS
काम की गति बढ़ाने की जरूरत है। वक्त पर सही निर्णय लेना आपके लिए जरूरी है। जरूरत से अधिक विचार करने से तकलीफ बढ़ेगी। परिवार के लोगों की बातों को समझते हुए अपनी अपेक्षाओं को प्रकट करना सीखें। हर बात में संतुलन बनाए रखना होगा। नाराजगी दूर करने के लिए प्रयत्न बढ़ाएं।
करियर : काम अपेक्षा के अनुसार पूरा होगा, लेकिन आर्थिक लाभ मेहनत के अनुसार न मिलने से निराशा होगी।
लव : रिलेशनशिप से जुड़ा निर्णय जल्दी लिया जाएगा।
हेल्थ : सेहत ठीक करने के लिए डॉक्टर के सुझाव के अनुसार जीवन शैली में बदलाव करना होगा।
लकी कलर : ऑरेंज
लकी नंबर : 6
कर्क – THE MAGICIAN
अपने स्रोत का सही तरीके से इस्तेमाल करें। इस कारण अपेक्षित लाभ होगा। अभी तक जिन बातों में आतमविश्वास की कमी है, उन पर ध्यान देकर सुधार करना होगा। व्यक्तित्व में आ रहे बदलाव के कारण अनेक लोगों के साथ के संबंध सुधरेंगे। अपने व्यक्तिगत दायरे को बरकरार रखें। साथ में किसी भी बात के कारण काम नजरअंदाज न हो, इस बात का ध्यान रखें।
करियर : आपके लिए काम को वक्त पर पूरा करना संभव है।
लव : नए रिलेशनशिप की शुरुआत हो सकती है। ये रिलेशनशिप विवाह में बदल सकता है।
हेल्थ : शुगर से संबंधित तकलीफ हो सकती है। वजन को नियंत्रित करना होगा, साथ में खानपान पर ध्यान दें।
लकी कलर : नीला
लकी नंबर : 8
सिंह – PAGE OF WANDS
परिस्थिति को देखने का नजरिया बदलने से दूसरों के पक्ष को समझना संभव है। भावनात्मक रूप से होने वाली तकलीफ को प्रकट करना आज कठिन लगेगा। साथ में किसी भी व्यक्ति के लिए विश्वास न होने से कुछ हद तक अकेलेपन की भावना बढ़ सकती है। जरूरत से अधिक एकांत में समय बिताना आपके लिए तनाव का कारण बन सकता है। अपने काम के साथ लोगों के साथ मेल-मिलाप भी बनाए रखना आपके लिए जरूरी है।
करियर : महत्वपूर्ण निर्णय लेने में हड़बड़ी न करें। विचारों के उतार-चढ़ाव के कारण गलत निर्णय लेने की संभावना बन रही है।
लव : रिलेशनशिप ठीक रहेगा।
हेल्थ : शारीरिक कमजोरी बढ़ने की संभावना है।
लकी कलर : सफेद
लकी नंबर : 2
कन्या – TEN OF WANDS
अपनी जिम्मेदारी से निभाने की कोशिश करें। जिसके कारण व्यस्तता बढ़ती नजर आ रही है। लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करते समय अधिकतर समय आप व्यस्त रहेंगे। फिलहाल अपनी जिम्मेदारी को किसी भी व्यक्ति के साथ बांटना संभव नहीं है।
करियर : काम से संबंधित तनाव दूर होने से काम अपेक्षा के अनुसार पूरा होगा।
लव : रिलेशनशिप के बारे में फिलहाल विचार न करें।
हेल्थ : सिर दर्द की समस्या एसिडिटी के कारण होगी।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 5
तुला – QUEEN OF SWORDS
दस्तावेजों से संबंधित समस्याओं को सुलझाते समय जरूरत से अधिक वक्त लगेगा। आपके स्वभाव की कमजोरी समस्या का कारण बनती नजर आ रही है। जब तक आप संयम से पेश नहीं आएंगे, तब तक परिस्थिति को सुलझाना कठिन होगा। किसी भी परिस्थिति को सुलझाने के लिए समस्या से जुड़े अपने विचारों में बदलाव करने की आवश्यकता है।
करियर : नए काम की शुरुआत सकारात्मक तरीके से होगी। पुरानी बातों को भूलकर काम नई ऊर्जा के साथ शुरू करें।
लव : वैवाहिक जीवन में तकलीफ बढ़ने की संभावना है।
हेल्थ : शुगर पर नियंत्रण करने के लिए डॉक्टर से उपचार लेना होगा।
लकी कलर : पीला
लकी नंबर : 7
वृश्चिक – ACE OF WANDS
किसी भी प्रकार का नया काम करते समय जरूरत से अधिक पैसा निवेश न हो, इस बात का ध्यान रखें। अपनी जीवन शैली को बेहतरीन बनाने के लिए क्षमता से अधिक पैसा खर्च होने की संभावना है। जो वर्तमान में आनंद देंगी, लेकिन बड़ा कर्ज भी हो सकता है, सतर्कता रखें। बड़ा फायदा मिलेगा, लेकिन खर्च पर नियंत्रण न होने से निराशा हो सकती है।
करियर : अपनी ट्रेनिंग का उपयोग करके बड़ी समस्या सुलझ सकती है।
लव : रिलेशनशिप के कारण जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी।
हेल्थ : बद्धकोष्ठता की तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर : हरा
लकी नंबर : 4
धनु – SEVEN OF CUPS
परिवार से संबंधित समस्या का सामना करते समय आपको अपनी क्षमता का ध्यान रखने की जरूरत है। जो लोग आप पर निर्भर हैं, उनकी सहायता करें लेकिन उनकी समस्या दूर करने की कोशिश आपका नुकसान कर सकती है। हर व्यक्ति को उनके कर्म के अनुसार अनुभव प्राप्त होंगे, इस बात को ध्यान में रखते हुए मदद करें।
करियर : काम की जगह चल रहे षड़यंत्र का असर आपके काम पर हो सकता है।
लव : रिलेशनशिप से संबंधित हो गलतियां समझ आएंगी।
हेल्थ : तनाव के कारण सिर दर्द हो सकता है।
लकी कलर : गुलाबी
लकी नंबर : 9
मकर – SEVEN OF WANDS
जब तक काम पूरा नहीं होता है, तब तक एकाग्रता बनाए रखने की कोशिश करें। यदि कोई काम अधूरा है तो ये पूरा होना संभव नहीं है। अपनी अपेक्षाओं को ठीक से पूरा करना मुश्किल होगा। अपने लक्ष्य को हासिल करने की कोशिश करें। काम के जरिए वर्तमान स्थिति में आ रहा बदलाव आपकी स्थिति को सुधारेगा।
करियर : टारगेट और तय किए हुए समय पर ध्यान देते हुए काम जारी रखें।
लव : अपनी भावनाओं को सही तरीके से प्रकट न कर पाने से दिक्कतें बढ़ेंगी।
हेल्थ : उल्टी और एसिडिटी के कारण सेहत बिगड़ सकती है।
लकी कलर : गुलाबी
लकी नंबर : 5
कुंभ – KNIGHT OF PENTACLES
आज अनेक काम अटके नजर आ रहे हैं, इसलिए जिस काम पर ध्यान देना जरूरी है। मित्रों से मिल रही मदद से समस्या सुलझ सकती है। व्यक्तिगत जीवन में गंभीरता बनाए रखें। चिड़चिड़ेपन से बचना होगा। जिन बातों में स्थिरता प्राप्त हुई है, उन पर ध्यान देने की कोशिश करें।
करियर : करियर में सुधार करने के लिए प्रयत्न बढ़ाने की जरूरत है।
लव : रिलेशनशिप से संबंधित कठिनाई बढ़ेगी।
हेल्थ : सेहत ठीक रहेगी। फिर भी जीवन शैली में आ रहे बदलाव का असर सेहत पर होगा।
लकी कलर : सफेद
लकी नंबर : 4
मीन – QUEEN OF WANDS
लोगों से मिल रही टिप्पणी के कारण मन में क्रोध बढ़ेगा। जिसे प्रकट करना संभव नहीं है। मन में दबे क्रोध के कारण आपका नुकसान हो सकता है। आप पर लगे गलत आरोप का जवाब तुरंत देना होगा। नकारात्मक परिस्थिति में अपना हौसला बनाए रखने की कोशिश करें।
करियर : काम की जगह चल रहे विवाद तनाव बढ़ाएंगे। आपसी सामंजस्य से विवाद को दूर कर पाएंगे।
लव : जब तक परिवार से अनुमति प्राप्त नहीं होती है, तब तक विवाह से संबंधित निर्णय बिल्कुल न लें।
हेल्थ : सेहत की पूरी तरह से जांच करानी होगी।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 7