Former Punjab SAD MLA Jasjit Singh arrest Update , Former Punjab Cabinet Minister Captain Kamaljit Singh Update | पंजाब का पूर्व SAD एमएलए चंडीगढ़ में गिरफ्तार: बाजार में लहरा रहा था पिस्टल, जसजीत सिंह पर पहले भी कई मुकदमे – Chandigarh News


पंजाब शिरोमणि अकाली दल के पूर्व विधायक जसजीत सिंह बन्नी को चंडीगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

पंजाब के पूर्व शिरोमणि अकाली दल के एमएलए जसजीत सिंह बन्नी को चंडीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह सेक्टर 8 कम्युनिटी सेंटर के बाहर देर रात पिस्टल लहरा रहे थे। जब इसकी शिकायत पुलिस को दी गई तो, पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे

.

बता दें कि मा जसजीत सिंह पंजाब के पूर्व मंत्री कैप्टन कमलजीत सिंह का बेटा है वह 2007 में खरड़ विधानसभा हल्के से चुनाव हार गए थे। इसके बाद उन्होंने पिता की मौत के बाद 2009 में बनूड़ विधानसभा हलके से चुनाव लड़ा था।

विवादों से रहा है पुराना नाता

शिरोमणि अकाली दल के पूर्व एमएलए जसजीत सिंह बन्नी का विवादों से पुराना नाता रहा है। 2018 में उनके ऊपर एक सैलून में सेक्सुअल हैरेसमेंट और महिला के सम्मान को ठेस पहुंचाने का मुकदमा दर्ज हुआ था। वह सैलून में सिर की मसाज कराने गए थे। जहां पर उन्होंने सालों की रिसेप्शनिस्ट के साथ छेड़छाड़ की थी। महिला ने आरोप लगाया था कि उन्होंने उस समय शराब पी रखी थी। इस मामले में 2023 में उन्हें सजा सुनाई गई थी।

मारपीट का भी केस

बन्नी के खिलाफ पंजाब पुलिस से रिटायर्ड एएसआई प्रकाश चंद के साथ मारपीट का भी केस भी हुआ था। उस केस में बन्नी के खिलाफ कोर्ट में आईपीसी की धारा 341 (ट्रेसपास), 325 (चोट पहुंचाना) और 506 (धमकी) देने के तहत आरोप तय हुए। पुलिस ने बन्नी के खिलाफ नवंबर 2016 में ये केस दर्ज किया था। कई साल तक तो पुलिस ने उस केस में चार्जशीट ही फाइल नहीं की थी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *