मृतक सोहन लाल का गोली लगने के बाद का वीडियो आया सामने।
हिमाचल प्रदेश के बद्दी में पूर्व पंचायत उप प्रधान सोहन लाल की हत्या से पहले का वीडियो सामने आया है। इसमें सोहन लाल कह रहा है कि इंटरकास्ट मैरिज के बाद उन्होंने एसपी और डीजीपी को पत्र लिखा था। बताया कि उनकी जान को खतरा है। मगर, पुलिस ने आरोपी को एक बा
.
वीडियो में सोहन लाल कह रहा हैं कि उन्होंने पुलिस के पास ऐसे कोई बयान नहीं दिए। मरने से पहले सोहन लाल का यह वीडियो सामने आने के बाद पुलिस का कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
बता दें कि 17 अक्टूबर को सोहनलाल की सरेआम गोलियां मार दी थीं। जब उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, यह वीडियो तब बनाया गया था, जो अब सामने आया है। आरोप था कि उसकी पत्नी के भाई ने ही इस वारदात को अंजाम दिया।
उधर, यह वीडियो सामने आने और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने के बाद बद्दी पुलिस ने सोमवार सुबह आरोपी को गिरफ्तार का दावा किया है। इसकी पुष्टि एसपी बद्दी विनोद धीमान ने की।

पूर्व उप प्रधान एवं मृतक सोहन लाल। (फाइल फोटो)
4 पाइंट में समझे क्या है पूरा मामला…
- पूर्व प्रधान ने राजपूत लड़की की थी शादी: सोलन जिले के दून विधानसभा क्षेत्र की साईं पंचायत के पूर्व उप प्रधान सोहन लाल ने करीब एक साल पहले ही राजपूत परिवार की लड़की से शादी की थी। सोहन लाल अनुसूचित जाति से संबंध रखता था। दोनों ने भागकर शादी रचाई थी। लड़की का भाई से नाराज था। आरोप है कि सोहन लाल को इसे लेकर धमकियां भी मिलती रहीं।
- साईं बस स्टैंड पर मारी थीं गोलियां- साईं बस स्टैंड के पास शुक्रवार (17 अक्टूबर) दोपहर करीब डेढ़ बजे कार सवार पूर्व उप-प्रधान सोहन लाल पर गोली चलाई गई थी। आरोप है कि लड़की के भाई ने ही ये गोलियां चलाई थी। वारदात के बाद वह मोटरसाइकिल पर मौके से फरार हो गया था। अचानक हुई इस वारदात से अफराफ तफरी मच गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की थी।
- पूर्व उप प्रधान ने पीजीआई में तोड़ा था दम- गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों ने सोहन लाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बद्दी पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल सोहन लाल को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान सोहन लाल ने दम तोड़ दिया। इस दौरान सोहन लाल ने एक वीडियो बनाया था, जिसमे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए थे।

अब जानिए इस मामले में पुलिस ने क्या-क्या किया…
पुलिस बोली- आपसी रंजिश का मामला पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी रंजिश का बताया गया। पुलिस जांच में पता चला कि सुरेश कुमार उर्फ आकू खाली गांव ने गोली चलाई। यह गोली सोहन लाल के बाजू और छाती पर लगी थी। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
पुलिस पर लगे आरोपों पर कुछ देर में बयान दूंगा: SP पूर्व पंचायत उप प्रधान सोहन लाल द्वारा हत्या से पहले जारी वीडियो से पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल उठने लगे है। इस वीडियो में पुलिस पर लगाए आरोपों को लेकर जब एसपी बद्दी विनोद धीमान से संपर्क किया गया, तो उन्होंने कहा- इसे लेकर कुछ जानकारी हासिल करने के बाद स्टेटमेंट दे पाउंगा।
हत्यारोपी पर किया था 50 हजार का इनाम घोषित बद्दी पुलिस ने चार दिन से फरार सुरेश कुमार उर्फ आकू की गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें बनाई गई थी। आखिरकार आज सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी विनोद धीमान ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। ———————————-
ये खबर भी पढ़ें…
हिमाचल में पूर्व उप-प्रधान की गोली मारकर हत्या:साले ने जीजा को मौत के घाट उतारा, आपसी रंजिश में फायरिंग; PGI में तोड़ा दम

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के दून विधानसभा क्षेत्र की साईं पंचायत में एक पूर्व उप-प्रधान की साले ने ही गोली मारकर हत्या कर दी। साईं बस स्टैंड के पास आज दोपहर करीब डेढ़ बजे आरोपी ने कार सवार पूर्व उप-प्रधान सोहन लाल पर गोली चलाई। (पूरी खबर पढ़ें)
