आरा सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस
नव संकल्प संवाद कार्यक्रम को लेकर पूर्व एमएलसी और चिराग पासवान के करीबी हुलास पांडेय गुरुवार को आरा पहुंचे। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 8 जून को चिराग पासवान ऐतिहासिक रमना मैदान में आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। 7 जिलों
.

संकल्प संवाद कार्यक्रम का पहला चरण हमारे जिला आरा से शुरू हो रहा है। यह हमारे लिए गर्व की बात है। चिराग पासवान की सोच बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट के विजन को धरातल पर उतारना है। जो बिहार को आगे करना चाहते हैं। बिहारियों को आगे देखना चाहते हैं, वो सब रमना मैदान पहुंचे। आरा वीरों की धरती है। बाबू वीर कुंवर सिंह की धरती रही है।

आरण्य देवी की फोटो देकर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत।
नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव
चिराग पासवान के मुख्यमंत्री पद की दावेदारी पर हुलास पांडेय ने कहा, ‘सभी पार्टी के नेता चाहते हैं कि उनके दल के नेता शीर्ष पर हो। हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं का जरुर ऐसी आकांक्षा है, लेकिन एनडीए अभी नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही 2025 का चुनाव लड़ेगी। कौन कहां से चुनाव लड़ेगा, मिलकर सब तय करेंगे।
लोकसभा चुनाव में शाहाबाद के सभी सीटों पर मिली हार के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘हमारे वोटरों को गुमराह किया गया। जब भी चुनाव आता है विपक्ष संविधान लेकर खड़ा हो जाता है। चुनाव खत्म होते ही संविधान का खतरा टल जाता है। संकल्प संवाद कार्यक्रम के बाद हमारी पार्टी चरणबद्ध तरीके से काम करेगी। एक कार्यकर्ता और पार्टी का समर्पित सिपाही होने के नाते मैं भी चाहता हूं कि चिराग पासवान सीएम बनें।’

हुलास पांडेय का दावा- कार्यक्रम में 1 लाख लोग होंगे शामिल।