Forest minister reached leopard forest VIDEO | वन मंत्री पहुंचे लेपर्ड के जंगल में VIDEO: रात को लेपर्ड पिंजरों के पास आया भी, जंगल से बाहर खेतों में पगमार्क मिले – Alwar News

आर आर कॉलेज में लेपर्ड के शिकार किए नील गाय को देखते वनमंत्री व अधिकारी।

26 दिनों से अलवर के आरआर कॉलेज के जंगल में घूम रहा लेपर्ड पिंजरे में नहीं आ सका। अब जंगल के बाहर के खेतों में भी लेपर्ड जाने लगा है। जिससे आसपास की आबादी को डर है। गुरुवार दोपहर को वन मंत्री संजय शर्मा DFO सहित अन्य अधिकारियों के साथ आरआर कॉलेज के जं

.

वन मंत्री ने कहा कि जंगल में कैमरा ट्रैप लगे हैं। पगमार्क बराबर दिखे हैं। पिंजरे के पास पैंथर आता है लेकिन घुसता नही है। आने वाले समय में पूरा विश्वास है कि पैंथर को पकड़ेंगे। पैंथर शर्मिला है। लेकिन तेज भी है। वह तभी हमला करता है जब उसे लगे कि वह खुद खतरे में हैं। अभी लेपर्ड आरआर कॉलेज परिसर के जंगल में हैं। कभी बाहर भी जाता है। लेकिन वापस आता है। हम प्रयास कर रहे हैं जल्दी उसे पकड़ कर सरिस्का के जंगल में छोड़ेंगे। यहां जूलीफ्लोरा का सघन जंगल है। यहां नील गाय, मोर व सूअर बहुतायत में है। यहां कुत्ते भी खूब हैं। इस कारण लेपर्ड को पर्याप्त भोजन मिल जाता है और पानी भी हैं।

आरआर कॉलेज में ये बड़ा पिंजरा लगा है। जिसके पास बुधवार रात को लेपर्ड आया भी। लेकिन अंदर नहीं घुसा। ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है।

आरआर कॉलेज में ये बड़ा पिंजरा लगा है। जिसके पास बुधवार रात को लेपर्ड आया भी। लेकिन अंदर नहीं घुसा। ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है।

1 दिसंबर को पहली बार दिखा

आरआर कॉलेज के जंगल में एक दिसंबर को पहली बार लेपर्ड मुख्य गेट के पास घूम रही महिलाओं को नजर आया था। उसके बाद लेपर्ड केवल पार्किंग संचालक को दिखा है। बाकी वनकर्मियों को एक बार भी नजर नहीं आया है। इस वजह यह माना जा रहा है कि लेपर्ड इस जंगल में कई महीनों से घूम रहा था। हालांकि यह सब जांच का विषय है। इस बारे में किसी के पास अधिकृत तथ्य नहीं हैं।

आरआर कॉलेज के जंगल में वन मंत्री संजय शर्मा को जानकारी देते वन अधिकारी।

आरआर कॉलेज के जंगल में वन मंत्री संजय शर्मा को जानकारी देते वन अधिकारी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *