मध्यप्रदेश बीजेपी के जिला अध्यक्ष पहली बार दिल्ली से तय किए जाएंगे। केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश संगठन को तीन-तीन नामों का पैनल बनाकर दिल्ली भेजने को कहा है। पैनल में एक महिला दावेदार का नाम भी शामिल करने को कहा है। प्रदेश संगठन को ये नाम जिलों की चयन
.
दरअसल, 23 दिसंबर को राष्ट्रीय सह सगंठन मंत्री शिव प्रकाश, केंद्रीय पर्यवेक्षक सरोज पांडे, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन मंत्री हितानंद की मौजूदगी में बैठक बुलाई गई थी। जिसमें साफ किया कि इस बार बीजेपी के जिला अध्यक्षों के नाम सांसद-विधायकों की तरह दिल्ली से ही तय होंगे।
केंद्रीय नेतृत्व ने चुनाव की प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने और योग्य कार्यकर्ता को मौका देने के लिए यह फैसला लिया है। अभी तक क्षेत्रीय नेता अपने हिसाब से जिला अध्यक्षों का चयन करते थे। इसी बैठक में जिला अध्यक्षों की उम्र का क्राइटेरिया भी तय हुआ है। 60 साल से ज्यादा उम्र के नेता जिला अध्यक्ष नहीं बन सकेंगे।
दैनिक भास्कर ने भाजपा के सभी 60 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों से बात कर 3-3 नाम का पैनल तैयार किया है। इसमें भाजपा द्वारा तय उम्र के क्राइटेरिया को भी शामिल किया है। 3-3 नामों में किसकी क्यों है मजबूत दावेदारी, जानिए इस रिपोर्ट में…..

सबसे पहले वो 5 जिले जहां चुने जाएंगे दो-दो अध्यक्ष
1. ग्वालियर
ग्वालियर शहर: सिंधिया-तोमर समर्थकों की दावेदारी
- वेदप्रकाश शर्मा(58): वर्तमान में प्रदेश के अनुशासन प्रकोष्ठ के सदस्य, सिंधिया के करीबी।
- रामेश्वर भदौरिया(53): संगठन में कोई पद नहीं है, मगर नरेंद्र सिंह तोमर के करीबी।
- पारस जैन(65): ज्योतिरादित्य सिंधिया और नरेंद्र सिंह तोमर के साथ बेहतर तालमेल।
ग्वालियर ग्रामीण: दो मौजूदा जिला उपाध्यक्ष दावेदार
- प्रेम सिंह राजपूत(57): नरेंद्र सिंह तोमर के करीबी, किरार समाज का सपोर्ट।
- विनोद बघेल(48): वर्तमान में जिला उपाध्यक्ष, सभी नेताओं के साथ तालमेल।
- विकास साहू(45): जिला उपाध्यक्ष रहे हैं, सिंधिया के करीबी माने जाते हैं।
2. जबलपुर
जबलपुर शहर: पार्षद और पूर्व निगम अध्यक्ष की दावेदारी
- राजेश मिश्रा (53): वर्तमान जिला उपाध्यक्ष, तीन बार पार्षद व नगर निगम अध्यक्ष रहे।
- कमलेश अग्रवाल (55):चार बार के पार्षद, 2 बार एमआईसी सदस्य व नेता प्रतिपक्ष रहे।
- नंदकुमार यादव (57): 2 बार एमआईसी सदस्य,संघ के करीबी और संगठन में पकड़।
जबलपुर ग्रामीण: मौजूदा महामंत्री और उपाध्यक्ष दावेदार
- राजकुमार पटेल (56): वर्तमान जिला महामंत्री व जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष।
- संदीप शुक्ला(53): वर्तमान जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष, जबलपुर सांसद के करीबी।
- आशीष पटेल (45): वर्तमान जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष, युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष।
3.भोपाल
भोपाल शहर: मौजूदा अध्यक्ष की फिर दावेदारी
- वंदना जाचक (44): महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष, सांसद आलोक शर्मा की करीबी।
- जगदीश यादव (40): जिला महामंत्री, मंडल अध्यक्ष रह चुके, सीएम के करीबी।
- सुमित पचौरी (42): वर्तमान जिला अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के करीबी।
भोपाल ग्रामीण: हुजूर- बैरसिया विधायकों के समर्थक
- कुबेर सिंह गुर्जर (48): जिला ग्रामीण महामंत्री, गुर्जर समाज में पैठ, विधायक रामेश्वर शर्मा के करीबी।
- राजमल कुशवाहा (53): जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष, बैरसिया विधायक विष्णु खत्री के करीबी।
- तीरथ सिंह मीणा (44): जिला ग्रामीण मंत्री, संगठन में पकड़, सभी नेताओं से बेहतर तालमेल।
4. इंदौर
इंदौर शहर: मौजूदा अध्यक्ष, एमआईसी सदस्य दावेदार
- गौरव रणदीवे (42): वर्तमान शहर अध्यक्ष, विधानसभा लोकसभा चुनाव में सफलता मिली।
- बबलू शर्मा (46): वर्तमान एमआईसी सदस्य, वीडी शर्मा के करीबी तथा विधायकों का सपोर्ट।
- दीपक ‘टीनू’ जैन (44): जिला उपाध्यक्ष रह चुके, मंत्री तुलसी सिलावट के करीबी माने जाते हैं।
इंदौर ग्रामीण: मौजूदा अध्यक्ष का चुना जाना लगभग तय
- चिंटू वर्मा (42): विधानसभा चुनाव के दौरान अध्यक्ष बने। दोबारा चुना जाना लगभग तय।
- घनश्याम नारोलिया (48): कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए। संघ के करीबी होने का फायदा।
- अंतर दयाल (55): मंत्री तुलसी सिलावट के करीबी, ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष रह चुके हैं।
5. उज्जैन
उज्जैन शहर: सीएम के करीबी तीनों दावेदार
- संजय अग्रवाल (52): मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के करीबी माने जाते हैं।अभी जिला महामंत्री हैं।
- रवि सोलंकी (53): मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के करीबी माने जाते हैं।किसी पद पर नहीं हैं।
- आनंद सिंह खींची (46): मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के करीबी माने जाते हैं। नगर उपाध्यक्ष हैं।
उज्जैन ग्रामीण: मौजूदा अध्यक्ष और महामंत्री दावेदार
- बहादुर सिंह बोरमुंडला (57): वर्तमान में ग्रामीण अध्यक्ष, मुख्यमंत्री के करीबी।
- राजेश धाकड़ (49): मुख्यमंत्री के अलावा कैलाश विजयवर्गीय के करीबी।
- धर्मेश जायसवाल (46): वर्तमान में ग्रामीण जिला महामंत्री रह चुके हैं।

मुरैना: तोमर और संघ के करीबी दावेदार
- योगेश पाल गुप्ता (55): वर्तमान जिला अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के करीबी।
- संजय शर्मा (52): जिला उपाध्यक्ष, ब्राह्मण चेहरा, जिला स्तर पर सभी से नजदीकी।
- अरविंद सिकरवार उर्फ गुडुआ (52): वर्तमान जिला महामंत्री, पार्टी के साथ ही संघ की पसंद।
- मधु डंडोतिया (45): वर्तमान जिला उपाध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर की करीबी।
भिंड: मौजूदा अध्यक्ष के साथ प्रदेश पदाधिकारी दावेदार
- देवेंद्र नरवरिया (53): वर्तमान में अध्यक्ष, जनप्रतिनिधियों से तालमेल बेहतर।
- संजीव कांकर (55): प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, संगठन और संघ में गहरी पैठ।
- ओमप्रकाश अग्रवाल (57): पार्टी में लंबे समय से सक्रिय, व्यापारी वर्ग में पकड़।
- महिला दावेदार नहीं है।
दतिया: दो महिलाएं दावेदार, जिला महामंत्री भी
- विपिन गोस्वामी (59): लगातार 3 बार से जिला महामंत्री, नरोत्तम मिश्रा के करीबी।
- रजनी पुष्पेंद्र रावत (40): पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, संगठन में प्रदेश स्तर तक पकड़।
- मीनाक्षी कटारे (45): वर्तमान में जिला महामंत्री, पार्टी की अच्छी वक्ता।
श्योपुर: पूर्व जिला अध्यक्ष का बेटा भी दावेदार
- अरविंद उर्फ गुड्डू जादौन (49): जिला महामंत्री, नरेंद्र तोमर और शिवमंगल के करीबी।
- शशांक भूषण (45): जिला महामंत्री, तोमर के साथ प्रदेश नेतृत्व के साथ तालमेल।
- देवेंद्र गर्ग (48): पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक गर्ग के पुत्र, सभी बड़े नेताओं से संबंध।
- सरोज तोमर (58): विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर की करीबी।
शिवपुरी: मौजूदा जिला अध्यक्ष और महामंत्री दावेदार
- गगन खटीक (45): जिला महामंत्री, युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष, संगठन की पंसद।
- प्रमेन्द्र सोनू बिरथरे (47): जिला महामंत्री, युवा मोर्चा व किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष।
- राजू बाथम (59): वर्तमान जिला अध्यक्ष, जिले के सभी बड़े नेताओं के साथ तालमेल।
- सीमा शिवहरे (45): वर्तमान महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष, मंडलों में सक्रिय।
गुना: संघ के समर्थकों की दावेदारी
- धर्मेंद्र सिकरवार (48): वर्तमान जिला अध्यक्ष, संघ की पंसद और संगठन में पकड़।
- संतोष धाकड़ (46): वर्तमान जिला महामंत्री, जिले के वरिष्ठ नेताओं की पंसद।
- अरुण चतुर्वेदी (50): प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, नगर निगम चुनाव प्रभारी।
- राजेश राजपूत(43): महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष, संघ का समर्थन।
अशोक नगर: मौजूदा जिला उपाध्यक्ष, महामंत्री दावेदार
- सचिन चौधरी (49): वर्तमान जिला उपाध्यक्ष, युवा मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री।
- रविन्द्र दुबे (43): वर्तमान जिला महामंत्री, दो बार जिला उपाध्यक्ष रह चुके हैं।
- नंदलाल यादव (47): वर्तमान महामंत्री, पूर्व जिला उपाध्यक्ष, संगठन में अच्छी पकड़।
- शीला जाटव (42): वर्तमान जिला पंचायत सदस्य, जिले के नेताओं से बेहतर तालमेल।

सागर: मौजूदा जिला अध्यक्ष और पूर्व विधायक दावेदार
- श्याम तिवारी (48): वर्तमान में महामंत्री, जिले के नेताओं से बेहतर तालमेल।
- डॉ. विनोद पंथी (55): बीना से पूर्व विधायक, एससी वर्ग से होने का फायदा।
- गौरव सिरोठिया (46): दो बार के जिलाध्यक्ष,विवादों में नहीं, दोबारा मौका।
- महिला दावेदार नहीं है।
टीकमगढ़: सांसद और विधायकों के समर्थकों की दावेदारी
- अमित नुना (44): वर्तमान जिलाध्यक्ष, संघ का समर्थन होने के कारण दावा मजबूत।
- विवेक चतुर्वेदी (54): पूर्व को-ऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार की पसंद।
- प्रीति शर्मा (43): वर्तमान जिला उपाध्यक्ष, विधायक हरिशंकर खटीक का समर्थन।
- सरोज राजपूत (53): पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष, प्रदेश महिला मोर्चा में उपाध्यक्ष।
निवाड़ी: सपा से बीजेपी में शामिल नेता भी दावेदार
- गणेशी नायक (56): वर्तमान में उपाध्यक्ष, वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष के करीबी।
- रोहन राय (37): वर्तमान में जिला महामंत्री। संगठन स्तर पर मजबूत पकड़।
- शिशुपाल यादव (44): पूर्व विधायक, सपा से आने पर दो बार विधानसभा चुनाव लड़े।
- महिला दावेदार नहीं।
छतरपुर: पूर्व जिला अध्यक्ष और महामंत्री दावेदार
- जयराम चतुर्वेदी (59): महामंत्री व उपाध्यक्ष रहे, जिले के जनप्रतिनिधियों के करीबी।
- मलखान सिंह (57): पूर्व जिला अध्यक्ष, प्रदेश स्तर पर पार्टी में अच्छी पकड़ है।
- राजेश प्रजापति (43): पूर्व विधायक, एससी व एसटी तथा ओबीसी में पकड़ मजबूत।
- अर्चना गुड्डू सिंह (44): नगर पालिका अध्यक्ष रहीं, पति पुष्पेंद्र प्रताप सिंह जिला अध्यक्ष रहे।
दमोह: मलैया- प्रहलाद पटेल समर्थकों की दावेदारी
- रमन खत्री (52): जिला महामंत्री रहे, वर्तमान विधायक जयंत मलैया के करीबी।
- प्रीतम सिंह लोधी (45): वर्तमान जिला अध्यक्ष, संघ में पैठ व वीडी शर्मा के करीबी।
- गोपाल पटेल (55): वर्तमान जिला महामंत्री, मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के करीबी हैं।
- कविता राय (50): वरिष्ठ नेता, सक्रिय, वर्तमान में पार्षद भी हैं। जयंत मलैया की करीबी।
पन्ना: मौजूदा अध्यक्ष के साथ पूर्व अध्यक्ष भी दावेदार
- ब्रजेन्द्र मिश्रा (56): वर्तमान में जिलाध्यक्ष, संगठन व संघ में अच्छी पकड़।
- सदानंद गौतम (48): दो बार जिलाध्यक्ष रहे, सामाजिक रूप से भी सक्रिय।
- रविराज यादव (40): वर्तमान में जिला उपाध्यक्ष, जिले में ओबीसी का बड़ा चेहरा।
- मीना राजे (40): वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक की करीबी।

रीवा: पूर्व मेयर समेत पंचायत प्रतिनिधियों की दावेदारी
- प्रबोध व्यास (54): प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, संघ के करीबी।
- वीरेंद्र गुप्ता(55): रीवा महापौर रहे, आरएसएस में अच्छी पकड़।
- उमा शंकर पटेल(52): वर्तमान जिला उपाध्यक्ष, पत्नी जिला पंचायत उपाध्यक्ष हैं।
- विभा पटेल(51):वर्तमान जिला पंचायत उपाध्यक्ष, राजेंद्र शुक्ला की समर्थक।
मऊगंज: मौजूदा अध्यक्ष के साथ पंचायत सदस्य भी दावेदार
- राजेंद्र मिश्र (47): वर्तमान जिलाध्यक्ष, संगठन में मजबूत पकड़ और युवा ब्राह्मण चेहरा।
- सुरेंद्र सिंह चंदेल (58): रीवा के जिला संगठन में कई दायित्वों पर कार्य कर चुके।
- देवेंद्र शुक्ला (51): वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र में भाजपा का ब्राह्मण चेहरा।
- करुणा सिंह दुबे (53): मंडल उपाध्यक्ष, जिला महिला मोर्चा की कार्य समिति सदस्य।
सतना: मौजूदा अध्यक्ष के साथ पूर्व उपाध्यक्ष दावेदार
- सतीश शर्मा (44): वर्तमान जिलाध्यक्ष, सांसद गणेश सिंह के करीबी।
- बाबूलाल पटेल (54): जिला उपाध्यक्ष। पार्टी में प्रदेश स्तर तक पकड़।
- श्रीराम मिश्रा (49): 2 बार जिला उपाध्यक्ष रहे। संघ में अच्छी पैठ।
- महिला दावेदार नहीं।
मैहर: मौजूदा अध्यक्ष के साथ पूर्व उपाध्यक्ष दावेदार
- कमलेश सुहाने (54): जनवरी 2024 में जिलाध्यक्ष बने, संगठन में मजबूत पकड़।
- रूपनारायण पटेल (46): वर्तमान में जिला उपाध्यक्ष। संगठन में पकड़ मजबूत।
- सनत गौतम (50): सतना पूर्व जिला उपाध्यक्ष ब्राह्मण चेहरे की वजह से दावेदारी।
- महिला दावेदार नहीं।
सीधी: विधायक- सांसद के करीबी समर्थक दावेदार
- देव कुमार सिंह चौहान (55): वर्तमान जिला अध्यक्ष, विधायक-सांसद के करीबी।
- महेंद्र शुक्ला (56): भाजपा का ब्राह्मण चेहरा। 2 बार मंडल अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
- प्रमोद द्विवेदी (37): वर्तमान में जिला उपाध्यक्ष। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भी रहे।
- पूनम सोनी (42): महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष, पार्षद हैं। विधायकों की करीबी।
सिंगरौली: युवा पदाधिकारियों की दावेदारी
- राजेश तिवारी (46): जिला महामंत्री व युवा मोर्चा के अध्यक्ष रहे। संगठन में अच्छी पैठ।
- सुरेंद्र सिंह वैश्य (40): पूर्व जिला महामंत्री ,प्रदेश उपाध्यक्ष कांति देव सिंह के करीबी।
- नरेश शाह (55): वर्तमान में जिला उपाध्यक्ष, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं।
- पूनम गुप्ता (35): मुखर छवि, प्रदेश उपाध्यक्ष की करीबी, विधायकों की पसंद।
शहडोल: राज्य महिला आयोग पूर्व सदस्य भी दावेदार
- कमल प्रताप सिंह (48): वर्तमान जिलाध्यक्ष, क्षत्रिय होने के कारण मजबूत दावेदारी।
- दौलत मनवानी (58): पूर्व जिला महामंत्री, जिले के दोनों विधायकों की भी पसंद।
- अनिल द्विवेदी (57): ब्राह्मण चेहरा, जमीनी कार्यकर्ता होने के साथ संगठन में पकड़।
- अमिता चपरा, (50): राज्य महिला आयोग की सदस्य रहीं, प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य।
अनूपपुर: ओबीसी-आदिवासी और सामान्य वर्ग से दावेदार
- हनुमान गर्ग (46): वर्तमान में जिला उपाध्यक्ष, ब्राह्मण चेहरा होने से दावेदारी मजबूत।
- जितेंद्र सोनी (43): वर्तमान में जिला महामंत्री, ओबीसी होने के कारण मौका मिल सकता है।
- रामदास पुरी (57): वर्तमान में जिला अध्यक्ष, आदिवासी समाज से होने से फिर मौका।
- महिला दावेदार नहीं।
उमरिया: मौजूदा अध्यक्ष के साथ सिंधिया समर्थक भी दावेदार
- दिलीप पांडे (45): वर्तमान में जिला अध्यक्ष, वीडी शर्मा के करीबी माने जाते हैं।
- मान सिंह (46): लंबे समय से संघ में सक्रिय, अब संगठन में मौका मिल सकता है।
- अर्जुन सिंह सैयाम (45): आदिवासियों में अच्छी पकड़ है। जिला पंचायत सदस्य हैं।
- ज्ञानवती सिंह (53): सिंधिया खेमे से हैं। विधायक की टिकट के लिए दावेदार रहीं।

कटनी: मौजूदा अध्यक्ष के साथ संघ के पदाधिकारी दावेदार
- पीताम्बर टोपनानी (54): सिंधी अल्पसंख्यक चेहरा है। संघ की पारिवारिक पृष्ठभूमि।
- अश्विनी गौतम (52): संगठन का अनुभव, ब्राह्मण चेहरा होने से मौका मिल सकता है।
- दीपक टंडन (52): वर्तमान में जिला अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के करीबी।
- महिला दावेदार नहीं है।
डिंडौरी: मौजूदा अध्यक्ष के साथ पूर्व अध्यक्ष भी दावेदार
- अवधराज बिलैया (43): वर्तमान जिला अध्यक्ष, प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के करीबी।
- जय सिंह मरावी (55): जिला महामंत्री, दो विधानसभा चुनाव लड़ा संघ की पसंद।
- नरेंद्र राजपूत (48): प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला अध्यक्ष के पद पर रह चुके हैं।
- ज्योति प्रकाश धुर्वे (52): पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, शहपुरा विधायक की पत्नी हैं।
मंडला: मौजूदा अध्यक्ष के साथ सांसद के करीबी दावेदार
- भीष्म द्विवेदी (50): वर्तमान में जिलाध्यक्ष, स्थानीय नेताओं के साथ बेहतर तालमेल।
- नीरज मरकाम (47): लगातार दो बार से जिला महामंत्री व बिछिया जनपद सदस्य हैं।
- प्रफुल्ल मिश्रा (57): पूर्व जिला महामंत्री। सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते के करीबी।
- शशि पटेल (47): वर्तमान में महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री। पूर्व में दो बार महामंत्री रही।
बालाघाट: पूर्व विधायक बिसेन की बेटी भी दावेदार
- अभय कोचर (44): 10 साल से जिला मीडिया प्रभारी। सांसद- विधायक का समर्थन।
- आनंद कोछड़ (54): वर्तमान में उपाध्यक्ष। कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के करीबी।
- भगत नेताम (59): आदिवासी चेहरा, पूर्व विधायक। लांजी विधायक का समर्थन।
- मौसम बिसेन (38): वर्तमान में जिला महामंत्री हैं। पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन की बेटी।
सिवनी: पूर्व सांसद समेत युवा मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दावेदार
- संतोष अग्रवाल (52): संगठन में सक्रिय, कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने में कुशल।
- राजेश त्रिवेदी (50): दो बार युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष और नगर पालिका अध्यक्ष रहे।
- वैभव पवार (37): युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश स्तर पर संगठन में पकड़ भी मजूबत।
- नीता पटेरिया (62): पूर्व सांसद और महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रही हैं।
नरसिंहपुर: पटेल और उदयप्रताप के समर्थक दावेदार
- ठाकुर राजीव सिंह (48): वर्तमान में जिला महामंत्री, मंत्री उदय प्रताप सिंह के करीबी।
- उदय सिंह ठाकुर (54): प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के जिला संयोजक, मंत्री उदय प्रताप सिंह के करीबी।
- वीरेंद्र फौजदार (63): जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष व अन्य पदों पर रह चुके हैं।
- बीना ओसवाल (48): सक्रिय कार्यकर्ता, महिला मोर्चा में पदाधिकारी, प्रहलाद पटेल की करीबी।
छिंदवाड़ा: पूर्व नपा अध्यक्ष और सांसद के करीबी दावेदार
- नितिन तिवारी (46): लोकसभा चुनाव अमरवाड़ा के प्रभारी रहे, पत्नी नगर पालिका अध्यक्ष हैं।
- शेषराव यादव (60): वर्तमान जिला अध्यक्ष। मंडी अध्यक्ष रहे, सीएम के नजदीकी।
- टीकाराम चंद्रवंशी (56): वर्तमान में जिला महामंत्री, सांसद बंटी साहू के करीबी।
- गरिमा दामोदर(30 ): वर्तमान में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष और पार्षद हैं।
पांढुर्णा: दो महिलाओं समेत पूर्व मंत्री का बेटा दावेदार
- मीनाक्षी खुरसंगे (56): पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व नगर महिला मोर्चा अध्यक्ष।
- वैशाली माहले (47): भाजपा जिलाध्यक्ष, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी में प्रदेश मंत्री रह चुकी।
- संदीप मोहोड़ (52): जिला पंचायत सदस्य, पूर्व मंत्री नानाभाऊ मोहोड़ के भतीजे।

नर्मदापुरम: मंत्रीृ- सांसद के समर्थक दावेदार
- संदेश पुरोहित (52): वर्तमान जिला उपाध्यक्ष, मंत्री उदय प्रताप सिंह के करीबी।
- माधवदास अग्रवाल (51): वर्तमान में जिला अध्यक्ष, विधायकों की पसंद।
- राहुल सोलंकी (43): मंडल अध्यक्ष रहे, राज्यसभा सांसद माया नारोलिया के करीबी।
- महिला दावेदार नहीं।
हरदा: मौजूदा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष दावेदार
- राजेश वर्मा (55): वर्तमान में जिलाध्यक्ष, पूर्व मंत्री कमल पटेल के करीबी हैं।
- प्रवीण जैसानी (52): वर्तमान जिला उपाध्यक्ष, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष, बड़ा ब्राह्मण चेहरा।
- प्रदीप गौर (55): वर्तमान में जिला उपाध्यक्ष, मंत्री पटेल के करीबी माने जाते हैं।
- महिला दावेदार नहीं।
बैतूल: मौजूदा महिला अध्यक्ष के साथ विधायक की करीबी दावेदार
- रश्मि साहू (48 ): संगठन के कई पदों पर रहीं। विधायक हेमंत खंडेलवाल की करीबी।
- मधु पाटणकर (56): वर्तमान बीजेपी जिलाध्यक्ष। कार्यकारणी में प्रदेश मंत्री रह चुकीं।
- हंसराज धुर्वे (51): वर्तमान में जिला पंचायत उपाध्यक्ष, आदिवासी वर्ग में पकड़ मजबूत
रायसेन : मौजूदा अध्यक्ष के साथ ओबीसी चेहरा भी दावेदार
- राकेश शर्मा (42): वर्तमान में जिला अध्यक्ष, संगठन में प्रदेश स्तर पर अच्छी पकड़।
- जीवन सिंह पाल (50): ओबीसी वर्ग से आते हैं, विधायक हेमंत खंडेलवाल के करीबी।
- रविंद्र विजयवर्गीय (55): वर्तमान में जिला महामंत्री, विधायक सुरेंद्र पटवा के नजदीकी।
- महिला दावेदार नहीं।
विदिशा: केंद्रीय मंत्री शिवराज के करीबी दावेदार
- अरविंद श्रीवास्तव (51): वर्तमान में जिला उपाध्यक्ष, संगठन में अच्छी पकड़।
- अनिल सोनकर(50): वर्तमान जिला महामंत्री, केंद्रीय मंत्री शिवराज के करीबी।
- महाराज सिंह दांगी (56): कुरवाई जनपद अध्यक्ष ममता दांगी के पति, शिवराज गुट के।
- मंजरी जैन (50): प्रदेश मीडिया पेनलिस्ट, महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष।
सीहोर: शिवराज के करीबी और पूर्व नपा अध्यक्ष दावेदार
- गौरव सन्नी महाजन (50): युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रहे। शिवराज सिंह के करीबी।
- जसपाल सिंह अरोरा (51): नगर पालिका व जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रहे।
- नरेश मेवाड़ा (48): नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष, संगठन में अच्छी पकड़।
- महिला दावेदार नहीं है।
राजगढ़: मौजूदा अध्यक्ष की मजबूत दावेदारी
- अमित शर्मा (45): वर्तमान में जिला महामंत्री, राज्यमंत्री नारायण पवार के करीबी।
- देवी सिंह सौंधिया (49): वर्तमान में जिला उपाध्यक्ष, विधायक सुरेंद्र पटवा के समर्थक।
- ज्ञान सिंह गुर्जर (52): वर्तमान में जिलाध्यक्ष, गुर्जर समाज के कारण मजबूत दावेदारी।
- नीलम सक्सेना (46): वर्तमान महिला मोर्चा जिला मंत्री, पार्टी की पसंद।

खंडवा- कैबिनेट मंत्री की पत्नी भी दावेदार
- राजपालसिंह तोमर (54): जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं। संगठन में पकड़।
- अरुण सिंह मुन्ना (52): वर्तमान में जिला महामंत्री है। सांसद-विधायक से नजदीकी।
- धर्मेंद्र बजाज (59): दादाजी मंदिर में ट्रस्टी, सांसद-विधायक से बेहतर तालमेल।
- भावना शाह (59): महापौर रह चुकी हैं। मंत्री विजय शाह की पत्नी हैं।
बुरहानपुर: मौजूद अध्यक्ष और विधायक समर्थक दावेदार
- डॉ. मनोज माने (50): वर्तमान में जिलाध्यक्ष, विधायक अर्चना चिटनीस के समर्थक।
- वीरेंद्र तिवारी (50): वर्तमान में जिला उपाध्यक्ष, विधायक अर्चना चिटनीस के करीबी।
- संजय जाधव (49): पूर्व अध्यक्ष विमुक्त जाति प्रकोष्ठ, सांसद पाटिल के करीबी।
- किसी महिला ने दावेदारी नहीं की।
खरगोन: जिला उपाध्यक्ष समेत ओबीसी चेहरे दावेदार
- जितेंद्र आर्य (53): पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष, पाटीदार समाज के होने से दावेदारी।
- लक्ष्मण इंगले (48): जिला उपाध्यक्ष, पूर्व राज्यमंत्री बालकृष्ण पाटीदार के करीबी।
- जितेंद्र यादव (44): मंडल अध्यक्ष व किसान नेता, ओबीसी चेहरा होने का फायदा।
- महिला दावेदार नहीं।
बड़वानी: मौजूदा अध्यक्ष के साथ पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्षों की दावेदारी
- डॉ. कमल नयन इंगले (54): वर्तमान में जिलाध्यक्ष, सांसद गजेंद्र पटेल के करीबी।
- अजय यादव (45): दो बार युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रहे, आरएसएस का समर्थन है।
- लोकेश शुक्ला (56): पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष, गजेंद्र पटेल के करीबी।
- अंजना पटेल (43): आदिवासी एकता मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष, आरएसएस में पकड़।
आलीराजपुर: मौजूदा अध्यक्ष के साथ उपाध्यक्ष भी दावेदार
- संतोष (मकू) परवाल (55): वर्तमान में जिलाध्यक्ष, संगठन में मजबूत पकड़।
- सचिन (मोंटू)शाह (45): वर्तमान में जिला उपाध्यक्ष, मंत्री नागर सिंह चौहान के करीबी।
- रिंकेश तंवर (47): दो बार मंडल अध्यक्ष रहे, अषाढा राजपूत समाज के जिला अध्यक्ष।
- महिला दावेदार नहीं है।
झाबुआ: मौजूदा अध्यक्ष और महामंत्री दावेदार
- गौरव खंडेलवाल (42): वर्तमान में जिला महामंत्री, संघ की पृष्ठभूमि।
- सतेंद्र यादव (53):वर्तमान में जिला उपाध्यक्ष, सीएम के करीबी।
- भानू भूरिया (45): वर्तमान जिला अध्यक्ष, सांसद-विधायकों से तालमेल बेहतर।
- संगीता सोनी (48): वर्तमान में प्रदेश मंत्री, प्रदेश व राष्ट्रीय नेताओं के बीच पैठ।
धार: विधायक के करीबी और मौजूदा उपाध्यक्ष दावेदार
- प्रकाश धाकड़ (48): वर्तमान में जिला महामंत्री, विधायक नीना वर्मा के करीबी।
- विश्वास पांडे (45): वर्तमान में जिला उपाध्यक्ष, भोजशाला आंदोलन से जुडे हुए है।
- मुकाम सिंह किराडे (49): पूर्व नगर परिषद में अध्यक्ष्र, पूर्व मंत्री रंजना बघेल के पति।
- कुसम सोलंकी (44): वर्तमान जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा, पार्टी, संगठन की पसंद।

शाजापुर: मौजूदा जिला महामंत्री और उपाध्यक्ष की दावेदारी
- विजय सिंह बैस (49): वर्तमान में जिला महामंत्री, मंत्री इंदरसिंह परमार के समर्थक।
- डॉ. रवि पांडे (55): वर्तमान में जिला उपाध्यक्ष, सांसद – विधायक के करीबी माने जाते हैं।
- दिनेश शर्मा (53): वर्तमान में जिला महामंत्री है। मंडल अध्यक्ष सहित कई पदों पर रहे।
- केतल पटेल (45): वर्तमान में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष हैं। विधायकों से तालमेल।
आगर: ओबीसी चेहरे और पूर्व उपाध्यक्ष दावेदार
- हरिनारायण यादव (46): पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष। मुख्यमंत्री के करीबी।
- पीरूलाल कलसिया (57): वर्तमान में जिला उपाध्यक्ष, संघ की पृष्ठभूमि से हैं।
- चिंतामन राठौर (55): वर्तमान में जिलाध्यक्ष, कार्यकाल पूरा नहीं होने से फिर उम्मीद।
- महिला दावेदार नहीं है।
देवास: मौजूदा अध्यक्ष और संघ से आने वाले दावेदार
- राजीव खंडेलवाल (56): वर्तमान में जिला अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष के करीबी ।
- राजेश यादव (52): वर्तमान में पार्षद, प्रदेश अध्यक्ष के करीबियों में गिनती।
- राय सिंह सेंधव (57): दो बार पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष रहे, संघ की पृष्ठ भूमि।
- माया पटेल (50): जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री भी रहीं।
रतलाम: मौजूदा अध्यक्ष और विधायकों के समर्थक दावेदार
- प्रदीप उपाध्याय (57): वर्तमान में जिला अध्यक्ष, मंत्री चैतन्य काश्यप के करीबी।
- महेश सोनी (55): वर्तमान में जिला उपाध्यक्ष, विधायक राजेंद्र पांडे के समर्थक।
- कालूसिंह परिहार (54): वर्तमान में जिला मंत्री, विधायक चिंतामणी मालवीय के करीबी।
- महिला दावेदार नहीं।
मंदसौर: पूर्व मंत्री चावला के बेटे भी दावेदार
- नानालाल अटोलिया (46): वर्तमान जिला अध्यक्ष, जिले के सभी नेताओं से करीबी।
- राजेश दीक्षित (55): वर्तमान में जिला महामंत्री, जगदीश देवड़ा के करीबी हैं।
- प्रितेश चावला (46): पूर्व मंत्री कैलाश चावला के पुत्र, संस्कृति प्रकोष्ठ के पदाधिकारी।
- प्रियंका गिरी गोस्वामी (45): जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं, सांसद सुधीर गुप्ता की समर्थक।
नीमच: मौजूदा अध्यक्ष के साथ मंत्रियों के करीबी दावेदार
- पवन पाटीदार (45): वर्तमान जिला अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के करीबी।
- राकेश जैन (51): नगरपालिका अध्यक्ष रहे। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के भी करीबी।
- राजू नागदा मोड़ी (49): युवा मोर्चा अध्यक्ष रह चुके, वीडी शर्मा के करीबी।
- हेमलता धाकड़ (54): शिवराज सिंह की करीबी, सक्रिय कार्यकर्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष।