पिता की तरफ से नहर में धक्का देने से पहले का वीडियो और एक मीडिया चैनल से बात करती लड़की।
पंजाब के फिरोजपुर में 68 दिन पहले जिस पिता ने अपनी बेटी को हाथ बांधकर नहर में फेंका था, वही बेटी अब जिंदा लौटकर उसे बचाने की गुहार लगा रही है। जिस बेटी का वीडियो वायरल हुआ था, जिसे पुलिस लगातार ढूंढ रही थी, वह अचानक मीडिया के सामने आ गई। उसने बताया क
.
दरअसल, बेटी को नहर में फेंकने के बाद पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया था। तब से वह जेल में है। बेटी ने कहा कि पिता जेल में हैं, ऐसे में घर में मौजूद बहनों को कौन देखेगा। पिता को जेल से बाहर निकालने के लिए मैं कोर्ट में जाऊंगी।

वीडियो में पिता ने दिखाया था कि उसके हाथ चुन्नी से बांधे हुए हैं।
लड़की ने बताई अपने जिंदा निकलने की कहानी
- धक्का देते ही बह डूब गई, अंदर पानी में चुनरी से हाथ खुले: लड़की ने बताया कि जैसे ही उसके पिता ने उसे नहर में धक्का दिया तो वह डूब गई। उसने बचने के लिए पैर चलाए। जैसे ही वह ऊपर आई तो उसे सांस लेने का वक्त मिला। इसके बाद वह फिर डूब गई। हाथ खोलने की कोशिश की जिससे एक हाथ चुन्नी से खुल गया। इस बीच उसका सिर नहर के अंदर एक सरिए से टकरा गया। इस पर उसने जोर से सरिया पकड़ लिया।
- आधे घंटे तक सरिया पकड़कर जूझती रही: लड़की ने बताया कि सरिया पकड़ने के बाद भी वह घबराई हुई थी। उसे समझ नहीं आ रहा था कि क्या करूं। रात का टाइम था। नहर से कैसे बाहर निकला जाए। वह आधे घंटे तक नहर से बाहर निकलने के लिए संघर्ष करती रही। किसी तरह से वह सरिए पर पैर टिकाने में कामयाब हो गई। इसके बाद नहर से बाहर निकल पाई।
- बाहर निकलकर गीले कपड़ों में आधा किलोमीटर तक चली: लड़की ने बताया की गीले कपड़ों में वह नहर की पटरी के किनारे-किनारे चलती रही और आधा किलोमीटर दूर सड़क पर किसी स्कूटी वाली महिला से लिफ्ट दी। उसके कपड़े गीले थे और ठंड लग रही थी। इससे उसने महिला से उसकी शाल मांगी और उसे ओढ़कर ठंड से बची। महिला के फोन से ही उसने अपने जानकार को फोन मिलाया।
- पिता का नहीं, धक्का दिलाने में मां का कसूर: नहर से जिंदा बची लड़की ने आरोप लगाया कि धक्का देने में उसके पिता का नहीं बल्कि मां का हाथ ज्यादा था। पिता का डॉक्टर के पास इलाज चल रहा था। पिता ने शराब पी रखी थी और दवा भी खाई थी। इससे वह नशे में था। मां ने पिता को मेरे खिलाफ उकसाया। जिससे पिता ने गुस्से में आकर मुझे धक्का दे दिया। मगर जब मैंने होश में आने पर वीडियो देखा तो पता चला कि वहां पर मां मेरे लिए रो रही है, लेकिन ये सच्चाई नहीं है।
- बहनों का फ्यूचर देखकर सामने आना पड़ा: नहर से बचकर निकली लड़की ने बताया कि उसकी और भी 3 बहनें हैं। वह कैसे पलेंगे और कैसे पढ़ेंगी। इनका फ्यूचर देखकर मैं सामने आई हूं। पिता को भी जेल होने का मुझे दुख है। मेरा पिता जेल से बाहर आ जाएं, इसके लिए मैं कोर्ट में जाउंगी। पिता ही घर में कमाने वाले हैं। मां तीन बहनों को कैसे पालेगी, ये सब सोचने के बाद ही मैंने सबके सामने आने का फैसला लिया। 3 महीने में कहां रही, किसके पास रही, ये मैं सार्वजनिक नहीं करना चाहती।

बेटी को नहर में फेंकने वाले पिता। यह फोटो वायरल हुए वीडियो में सामने आई थी।
बेटी के चरित्र पर शक करता था पिता 30 सितंबर को फिरोजपुर से इस घटना का वीडियो सामने आया था। जिसमें दिख रहा था कि मां की मौजूदगी में ही बेटी के दोनों हाथ बांधकर पिता नहर में फेंक देता है। वह 17 साल की बेटी के चरित्र पर शक करता था। पड़ोसियों का भी कहना था कि बेटियों को लेकर बाप बहुत सख्ती करता था। वारदात की जानकारी मृतका की बुआ ने पुलिस को दी थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कहा कि उसने बेटी को कई बार समझाने की कोशिश की, पर वह उसकी बातों पर ध्यान नहीं दे रही थी तो उसने उसे मार डाला।

लड़की, जिसे नहर में फेंका गया था। अब वह जिंदा निकली है।
बेटी को नहर में फेंकने के VIDEO में क्या दिखा था
- बाप ने पूछा- क्या कमी रह गई थी प्यार में: वीडियो में आरोपी बेटी से पूछता है- ‘क्या कमी रह गई थी प्यार में?’ बेटी जवाब देती है – ‘कुछ नहीं।’ इसके बाद आरोपी कहता है – ‘तो फिर…’ इसके बाद बेटी का हाथ पकड़कर उसे नहर के पास ले जाता है। पत्नी रोकने की कोशिश करती है व रोते हुए बेटी से कहती है – ‘रुक जा।’ लेकिन आरोपी बेटी को जोर से धक्का देकर नहर में फेंक देता है।
- रोते हुए मां बोली- मैं भी जा रही हूं: बेटी पानी में डूबती है और मां चीख-चीखकर उसे आवाजें देती है। मां कहती है – ‘मैं भी जा रही हूं *(बेटी का नाम) के साथ।’ लेकिन आरोपी बेरहमी से ठंडे लहजे में जवाब देता है – ‘क्यों, बाकी बेटियों को कौन संभालेगा?’ बेटी को डूबते हुए देख वह ‘बाय-बाय’ भी कहता है।
- 3 बार मेरा मुंह काला किया, समझाया भी था: आरोपी कहता है- ‘मैंने उसे कई बार समझाया था, उसने तीन बार मेरा मुंह काला किया। आज फेंक दी।’ इतना कहने के बाद वह ठंडेपन से कैमरे की ओर देखकर कहता है – ‘सुट्ट ती, मार के परे कीती। चलो हुण, सवेरे आ वीडियो शेयर करांगे।’

जिंदा बचने के बाद बात करती लड़की।
SSP बोले- रिश्तेदार के पास, पुलिस के पास नहीं आई फिरोजपुर के SSP भूपिंदर सिंह ने कहा कि लड़की अभी तक पुलिस के पास पेश नहीं हुई है। वो अपने किसी रिश्तेदार के पास है। अभी वो डरी हुई है। जिसे मीडिया कर्मी के साथ उसने संपर्क किया था, उससे बात हुई है। लड़की पुलिस के पास आना चाहती है, लेकिन अभी आई नहीं है। जैसे ही लड़की आएगी, इस केस में उसके बयानों के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
