Firing in a dispute in Datia | दतिया में आपसी विवाद में फायरिंग: गोली लगने से महिला की मौत, युवती घायल; सरपंच पर फायर करने का आरोप – datia News


दतिया के वनवास गांव में शनिवार रात आपसी विवाद के दौरान फायरिंग में एक महिला की मौत हो गई। वहीं एक युवती घायल हो गई। जिसका इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

.

ऐसे में सूचना के बाद दतिया एसपी वीरेंद्र मिश्रा मौके पर पहुंचे और छानबीन की। इसके अलावा उन्होंने संबधित अधिकारी को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। हत्या का आरोप गांव के सरपंच पर हैं। फिलहाल पूरे मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है।

यह है पूरा मामला

वनवास गांव के रतिराम यादव का विवाद बीते शुक्रवार शाम गांव के सरपंच अरविंद्र यादव के भाई रविन्द्र के साथ हुआ था। जानकारी के मुताबिक दोनों में शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि बाद में ग्रामीणों ने मामला शांत करा दिया था।

आरोप है कि, सरपंच अरविंद्र यादव इसी बात से नाराज होकर अपने साथियों के साथ शनिवार रात रतिराम के घर पहुंचा और विवाद करने लगा। विवाद बड़ा तो अरविंद्र ने फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान गोली रतिराम की बहु अहिल्या के सीने में लगी जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक गोली लगने से भतीजी घायल हो गई। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।

एसपी पहुंचे मौके पर

घटना की जानकारी लगते ही, एसपी वीरेंद्र मिश्रा मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बात कर विवाद का कारण जाना और पूरे मामले की खुद छानबीन की। बाद में उन्होंने संबधित अधिकारी को जांच कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए है। एसपी मिश्रा का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *