Firing after entering the lodge in broad daylight in Jamui | जमुई में दिनदहाड़े लॉज में घुसकर फायरिंग: 5 बदमाशों ने गोलीमारी की घटना को दिया अंजाम, बाल-बाल बचे छात्र – Jamui News

जमुई के टाउन थाना क्षेत्र के कल्याणपुर स्थित एक निजी लॉज में घुसकर चार से पांच की संख्या में बदमाशों ने दिनदहाड़े गोलीबारी कर दी। इसके बाद अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। गनीमत रही की मौके पर मौजूद छात्र को गोली नहीं लगी, नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थ

.

वहां मौजूद पीड़ित छात्र से बात कर पूरे मामले की छानबीन में जुट गए। साथ ही पीड़ित को आरोपी बदमाश की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है।

लॉज में अचानक घुसे हथियारबंद अपराधियों ने गोलीबारी की। बताया जाता है कि शहर के कल्याणपुर स्थित एक निजी लॉज में दो छात्र अपने रूम में पढ़ाई कर रहा था। तभी चार-पांच की संख्या में हथियारबंद बदमाश युवक पहुंचा और दोनों युवक से बगल वाले रूम में रहने वाले छात्र के बारे में जानकारी लेने लगा। जब छात्र ने कुछ बताने से इनकार किया तो सभी बदमाश उसके साथ मारपीट करने लगा।

वहीं, दोनों छात्र ने भी बदमाश के साथ मारपीट करने लगा। दूसरे बदमाश ने एक-एक कर दो गोली चला दिया। गोली किसी भी छात्र को नहीं लगी। पहली गोली छात्र के रूम के दरवाजे पर लगी। जबकि दूसरी गोली दीवार पर लगा। जबकि एक गोली मिस कर गया और वह फर्श पर नीचे गिर गया।

घटनास्थल से पुलिस ने 2 खोखा एक कारतूस बरामद किया। इधर, घटना की जानकारी के बाद टाउन थाने कि पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल से दो गोली का खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पूरे मामले की जानकारी देते हुए SDPO सतीश सुमन ने बताया कि अज्ञात दो बदमाश लॉज में घुस गए थे। वह मौजूद छात्र के साथ मारपीट करने लगे थे।

दोनों के बीच हाथापाई हुई थी। इसके बाद बदमाश ने गोली चला दी। मौके से दो खोखा और एक गोली बरामद किया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। बदमाश की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *