FIR against Punasa BJYM Mandal president | पुनासा भाजयुमो मंडल अध्यक्ष पर FIR: भाई के खाते में प्रसूति सहायता राशि नहीं डाली तो एएनएम को धमकाया – Khandwa News


आरोपी रविंद्र यादव और भाजयुमो मंडल अध्यक्ष राहुल यादव।

खंडवा के नर्मदानगर उप स्वास्थ्य केंद्र पर पदस्थ एएनएम ने शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने तथा धमकाएं जाने का मामला दर्ज कराया हैं। शिकायत पर नर्मदानगर पुलिस ने गांव के ही रहने वाले रविंद्र और राहुल यादव दोनों भाईयों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। आरोपी

.

एएनएम सावित्री दुबे का कहना है कि, वह रोज की तरह उप स्वास्थ्य केंद्र में अपनी ड्यूटी कर रही थीं। तभी नर्मदा नगर का रविंद्र यादव अपनी पत्नी के साथ बच्चों को टीका लगवाने के लिए पहुंचा। उस समय मैं एक महिला को ड्रिप लगा रही थीं। रविंद्र ने कर्मचारियों से कहा कि उसके खाते में प्रसूति सहायता राशि के पैसे अभी तक नहीं डाले गए हैं।

हमने उसे समझाया कि बकाया रुपयों की जानकारी शासन को भेज दी गई है। पैसा मंजूर होते ही खाते में डाल देंगे। इतने में रविंद्र का भाई राहुल यादव भी वहां आ गया और दोनों ने डिलीवरी के पैसे नहीं डालने की बात पर अश्लील गालियां दी। वे लोग जान मारने की धमकी देने लगे। इसके पूर्व भी राहुल ने मोबाइल पर धमकी दी थी कि मेरे भाई के यहां डिलीवरी के पैसे नहीं आए है। आप लोगों को यहां से हटवा दूंगा। नर्मदानगर पुलिस ने रविंद्र व राहुल यादव के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *