Fazilka Married woman dies; Punjab news | फाजिल्का में नवविवाहिता की मौत: ससुराल में फांसी लगाकर जान दी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप – Fazilka News

फाजिल्का के गांव चक भावड़ा में नवविवाहिता की मौत का मामला सामने आया है। उसका शव पोस्टमॉर्टम के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। हालांकि, लड़की के परिजनों ने उसके ससुराल वालों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है।

.

वहीं, पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मृतक लड़की के पति और देवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक लड़की के पिता जीत सिंह ने बताया कि वह फाजिल्का के गांव मुहार सोना का रहने वाला है और करीब डेढ़ साल पहले उसकी बेटी तोषा रानी (22 वर्षीय) की शादी जलालाबाद क्षेत्र के गांव चक भावड़ा निवासी व्यक्ति के साथ हुई थी।

शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है।

शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है।

दामाद नशे का आदी था

अक्सर उसकी बेटी को लड़की के ससुराल वालों द्वारा परेशान किया जाता था। उसका दामाद नशे का आदी था। उसकी बेटी अक्सर उसे नशा करने से रोकती थी, जिसके चलते विवाद होता था। और उसके साथ मारपीट की जाती थी।

बेटी की हत्या का शक

अब उन्हें अपनी बेटी की मौत की खबर मिली कि उसने घर पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। लेकिन उन्हें शक है कि उनकी बेटी की हत्या लड़की के ससुराल वालों ने की है। जिसके चलते वे पुलिस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट बाद होगी कार्रवाई

उधर, पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने मृतक लड़की के पति व देवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगा​​​​​​

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *