जहानाबाद के परस बीघा थाना क्षेत्र के नेहालपुर गांव में एक महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। लड़की के मायके वाले ने मृतक महिला के ससुर पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि 2019 में राहुल बिंद के साथ रेणु देवी कि हिंदू रीति रिवाज के अनुसार शादी
.
तभी महिला अपने ससुर से अलग होकर अपने पति के साथ रहने लगी इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। आरोप है कि महिला के पति किसी काम से बाहर गए तभी उसके ससुर ने शुक्रवार की शाम गला दबाकर हत्या कर दी। इस घटना की सूचना स्थानीय थाने के पुलिस को दी गई मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
पुलिस का कहना है कि एक महिला की हत्या हुई है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही घटना के बारे में स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा कि महिला की हत्या कैसे हुई है।महिला के मायके वाले ससुराल पक्ष हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन जांच के बाद ही हत्या के बारे में स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा।