हाउस अरेस्ट किए गए पूर्व सांसद सिमरनजीत मान
लुधियाना में बुड्ढा नाला को लेकर आज कई संगठनों की तरफ से रोष प्रदर्शन किया जा रहा है। इस रोष प्रदर्शन में जाने से कई बड़े चेहरों को रोका गया। संगरूर से पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह मान को फतेहगढ़ साहिब में उनके घर अंदर नजरबंद किया गया। उन्हें लुधियाना प
.
मान के घर बाहर पुलिस का पहरा
बता दें कि, पहले ही लुधियाना में प्रोटेस्ट को लेकर ऐलान किया गया था इसे देखते हुए पुलिस को यह भी खबर थी कि प्रोटेस्ट में सिमरनजीत मान भी जाएंगे। उन्हें फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। उनके घर के बाहर चारों तरफ पुलिस का पहरा है। बाहर से किसी को मान से मिलने के लिए अंदर जाने से रोका गया है। मान और उनके साथियों को बाहर नहीं जाने दिया जा रहा।
मान बोले – यह लोकतंत्र का कत्ल है
सिमरनजीत सिंह मान ने कहा कि यह लोकतंत्र का कत्ल है। पंजाब सरकार उनकी आवाज दबाना चाहती है। लुधियाना में बहुत सारे इंडस्ट्री यूनिट बुड्ढा नाला को प्रदूषित करके कैंसर जैसी बीमारियों फैला रहे हैं। इनके विरोध में आज प्रोटेस्ट है। सरकार उन्हें वहां जाने से रोक रही है।