Farmers are troubled due to slow pace of monsoon | मानसून की धीमी रफ्तार से किसानों को परेशानी – Bettiah (West Champaran) News


.

मानसून के बादल की धीमी रफ्तार से भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल है। तेज धूप व गर्मी के बीच लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे है। खासकर किसानों को बारिश का इंतजार है। धान की रोपनी का कार्य प्रभावित है। लोग विभिन्न माध्यमों से धान की रोपनी शुरू कर दिए है, पर धान का फसल जलने की चिंता सता रही है। खेतों में धान के बिचड़े सुख रहे है या फिर उसकी बढ़वार नहीं हो पा रही है। किसान तेज धूप के बीच धान की रोपनी से लेकर गन्ने आदि की सोहनी या मिट्‌टी गन्ने की जड़ों पर चढ़वाने में लगे है। इस क्रम में अधिकतम तापमान 40 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस व हवा का वेग 14 किमी प्रतिघंटा रहा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को 40 फीसदी, रविवार को 50 फीसदी, सोमवार को 70 फीसदी, मंगलवार को 70 फीसदी, बुधवार को 60 फीसदी, गुरुवार को 70 फीसदी बादल के साथ बारिश होने की संभावना है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *