Faridabad Dead woman declared alive bk hospital Relatives ran from the postmortem room | फरीदाबाद में मृत महिला को किया जिंदा घोषित: पोस्टमार्टम रूम से लेकर दौड़े परिजन, डॉ बोले ऐसा पहले कभी नही देखा – Faridabad News

महिला को पोस्टमार्टम रूम से वापस लेकर आते परिजन

हरियाणा के फरीदाबाद के बीके अस्पताल में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला को पहले मृतक घोषित करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। लेकिन शवगृह में मौजूद चिकित्सक ने महिला को जीवित घोषित कर दिया और बिना पोस्टमार्टम किए वापस ईसीजी के

.

बिना पोस्टमार्टम किए वापस ईसीजी के लिए भेजा

जानकारी के अनुसार बल्लभगढ़ निवासी महेंद्री देवी (42) काफी समय से बीमार चल रही थीं। महेंद्री देवी को उनके परिवार के लोगों ने बल्लभगढ़ सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन तबीयत ज्यादा खबार होने के चलते महेंद्री को बीके अस्पताल फरीदाबाद के लिए रेफर कर दिया गया बीके अस्पताल पहुंचने पर महेंद्री को इमरजेंसी में एडमिट किया गया। अस्पताल में ईसीजी करने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह भेज दिया गया।

जिला नागरिक अस्पताल फरीदाबाद

जिला नागरिक अस्पताल फरीदाबाद

परिजन जब महेंद्री देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए लेकर पहुंचे तो शवगृह में मौजूद डाॅ की बात सुनककर वो हैरान रह गए। डॉ ने उनको बताया कि महेंद्री देवी अभी जिंदा है उसकी सांस चल रही है। जिसके बार परिजन फिर से महिला को लेकर अस्पताल की तरफ दौड पड़े।

दोबारा ईसीजी में मृत घोषित

बीके अस्पताल के डॉ भी इस बात को सुनकर हैरान रह गए। अस्पताल में महेंद्री देवी की दोबारा से ईसीजी की गई, जिसके बाद पता चला कि वह जिंदा नही है। दोबारा ईसीजी कराने के बाद फिर से महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। जिसके बाद महिला के पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया।

आरएमओ बोले डॉ को शक हुआ था

इस मामले में जानकारी देते हुए नागरिक अस्पताल के आरएमओ डॉ प्रशांत ने बताया कि महिला की पहले ही मौत हो चुकी थी। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। लेकिन डॉक्टर को थोड़ा शक हुआ। जिसके आधार पर दोबारा ईसीजी कराई गई। जिसमें महिला मृत ही पाई गई।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *