Famous fashion designer Giorgio Armani passed away | फैशन ब्रांड अरमानी के फाउंडर का निधन: इटैलियन स्टाइल को दुनियाभर में पहचान दिलाई; जियोर्जियो अरमानी कंपनी के अकेले मालिक रहे, आज ₹1 लाख करोड़ वैल्यू

मिलान2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
अरमानी का जन्म 11 जुलाई 1934 को इटली के पियासेंजा शहर में हुआ था। - Dainik Bhaskar

अरमानी का जन्म 11 जुलाई 1934 को इटली के पियासेंजा शहर में हुआ था।

मशहूर फैशन ब्रांड अरमानी के फाउंडर और फैशन डिजाइनर जियोर्जियो अरमानी का निधन हो गया है, वे 91 साल के थे। अरमानी का जन्म 11 जुलाई 1934 को इटली के पियासेंजा शहर में हुआ था। कंपनी ने आज 4 सितंबर को उनके निधन की जानकारी दी।

अरमानी ग्रुप ने एक बयान में कहा,

QuoteImage

इल सिन्योर अरमानी, जैसा कि उनके कर्मचारी और सहयोगी उन्हें सम्मान से बुलाते थे, अपने प्रियजनों के बीच शांति से इस दुनिया से चले गए। वो एक ऐसे शख्स थे, जिन्होंने अपनी दूरदृष्टि, जुनून और समर्पण से हमें प्रेरित किया।

QuoteImage

1975 में शुरुआत, आज तक इकलौते मालिक रहे

जियोर्जियो 1975 में अपने बिजनेस पार्टनर सर्जियो गैलियोटी के साथ अरमानी की शुरुआत की थी। अरमानी अपनी कंपनी के CEO और इकलौते निवेशक भी थे। यानी कंपनी की हर फैसले और डायरेक्शन पर उनके अकेले का कंट्रोल था।

अरमानी को इटैलियन स्टाइल को दुनिया भर में पहचान दिलाने के लिए जाना जाता है। फोर्ब्स के मुताबिक, 2025 में जियोर्जियो अरमानी की नेटवर्थ 12.1 बिलियन डॉलर (1 लाख करोड़ रुपए) है। उनकी ये दौलत उनकी खुद की बनाई कंपनी जियोर्जियो अरमानी SpA से आई।

जियोर्जियो अरमानी (बीच में)1983 में मिलान में अपना ऑटम-विंटर कलेक्शन तैयार करते हुए। उनके डिजाइनों ने पावर ड्रेसिंग का एक ऑप्शन पेश किया।

जियोर्जियो अरमानी (बीच में)1983 में मिलान में अपना ऑटम-विंटर कलेक्शन तैयार करते हुए। उनके डिजाइनों ने पावर ड्रेसिंग का एक ऑप्शन पेश किया।

जियोर्जियो अरमानी के जीवन से जुड़ी 10 बातें…

  1. डॉक्टर बनने का सपना छोड़ा: अरमानी ने शुरुआत में मेडिसिन की पढ़ाई शुरू की थी, लेकिन दो साल बाद उन्हें लगा कि ये उनका रास्ता नहीं है। फिर वो फोटोग्राफी में गए और आखिरकार फैशन की दुनिया में कदम रखा।
  2. अमेरिकन जिगोलो से पहचान मिली: 1980 में रिचर्ड गेयर की फिल्म अमेरिकन जिगोलो में अरमानी के डिजाइन किए सूट्स ने काफी पब्लिसिटी हासिल की। उनके हल्के, अनस्ट्रक्चर्ड जैकेट्स ने पुरुषों की फैशन को नया लुक दिया। ये फिल्म उनके लिए गेम-चेंजर थी, जिसने उन्हें हॉलीवुड का चहेता बना दिया।
  3. खुद के बॉस रहे: अरमानी अपनी कंपनी के एकमात्र शेयरहोल्डर थे, जो आज के जमाने में बहुत बड़ी बात है। जब बड़े-बड़े फैशन हाउसेज जैसे LVMH या केरिंग दूसरों को खरीद लेते हैं, अरमानी ने अपनी कंपनी को हमेशा अपने कंट्रोल में रखा।
  4. फैशन से बाहर भी बिजनेस: अरमानी सिर्फ कपड़ों तक सीमित नहीं रहे। उन्होंने मिलान और दुबई में लग्जरी होटल्स खोले, रेस्टोरेंट चलाए, कॉस्मेटिक्स और परफ्यूम्स लॉन्च किए और यहां तक कि इंटीरियर डिजाइन में भी हाथ आजमाया। उनका ब्रांड हर जगह छाया रहा।
  5. किंग जियोर्जियो से मशहूर: अरमानी को लोग ‘रे जियोर्जियो’ (किंग जियोर्जियो) बुलाते थे, लेकिन वो अपनी पर्सनल लाइफ को बहुत निजी रखते थे। उनके बारे में ज्यादा गॉसिप सुनने को नहीं मिलती थी। जियोर्जियो अरमानी अपने फॉल-विंटर 1980 रेडी-टू-वियर कलेक्शन को फाइनल करते हुए।
  6. महिलाओं के लिए पावर ड्रेसिंग: अरमानी ने औरतों के लिए पैंटसूट्स को पॉपुलर किया, जिसने वर्कप्लेस में महिलाओं को कॉन्फिडेंस दिया। उनके डिजाइन्स में सिंप्लीसिटी और पावर का ऐसा मेल था कि केट ब्लैंचेट, जूलिया रॉबर्ट्स जैसी स्टार्स उन्हें काफी पसंद करते थे।
  7. बास्केटबॉल का शौक: अरमानी को फैशन के अलावा स्पोर्ट्स खासकर बास्केटबॉल का बड़ा शौक था। उन्होंने इटली की बास्केटबॉल टीम ‘ओलंपिया मिलानो’ को स्पॉन्सर किया और उनके लिए यूनिफॉर्म्स भी डिजाइन किए।
  8. 50 साल तक टॉप पर: 1975 में अपनी कंपनी शुरू करने के बाद अरमानी 50 साल तक फैशन की दुनिया में छाए रहे। 2025 में उनकी कंपनी की वैल्यू करीब 10 बिलियन यूरो थी।
  9. सेकेंड-हैंड मार्केट में भी जलवा: अरमानी के कपड़े इतने टाइमलेस हैं कि आज भी उनके पुराने डिजाइन्स सेकेंड-हैंड मार्केट में काफी फेमस हैं। लोग उनके 80-90 के दशक के सूट्स को भी काफी पसंद करते हैं।
  10. सर्जियो का साथ: अरमानी के पार्टनर सर्जियो गैलियोटी ने उनकी जिंदगी और करियर में बड़ा रोल निभाया। 1985 में सर्जियो की मौत के बाद अरमानी ने अकेले ही कंपनी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया, लेकिन वो हमेशा सर्जियो को अपनी प्रेरणा मानते थे।
अरमानी ने पारंपरिक नेपल्स दर्जियों की उस परंपरा को अपनाकर शुरुआत में घर-घर में अपनी पहचान बनाई जिसमें पुरुषों के सूट की इंटरनल बनावट को सॉफ्ट किया जाता था। यह स्टाइल जल्द ही महिलाओं के बीच लोकप्रिय हो गई।

अरमानी ने पारंपरिक नेपल्स दर्जियों की उस परंपरा को अपनाकर शुरुआत में घर-घर में अपनी पहचान बनाई जिसमें पुरुषों के सूट की इंटरनल बनावट को सॉफ्ट किया जाता था। यह स्टाइल जल्द ही महिलाओं के बीच लोकप्रिय हो गई।

1975 में मिलान में अपनी कंपनी की शुरुआत की

1975 में अपने शुरुआत के बाद उनकी पहली मेंस वियर कलेक्शन अमेरिका में खूब पसंद किया गया। इसके बाद उनकी वुमेन्सवियर कलेक्शन ने औरतों के लिए पावर ड्रेसिंग को नया अंदाज दिया। उनके डिजाइन्स में सादगी, सुकून और शान का गजब का तालमेल था। 1980 की फिल्म ‘अमेरिकन जिगोलो’ में रिचर्ड गेयर के लिए बनाए उनके कपड़ों ने उन्हें काफी पहचान दी।

अरमानी ने पुरुषों के सूट को हल्का और आरामदायक बनाया

अरमानी ने पुरुषों के सूट को हल्का और आरामदायक बनाया। उनकी पैंटसूट्स ने वर्कप्लेस में महिलाओं को नया कॉन्फिडेंस दिया। 2025 में विंबलडन में केट ब्लैंचेट ने उनके सिल्क टू-पीस सूट में सबका ध्यान खींचा। जूलिया रॉबर्ट्स, लियोनार्डो डिकैप्रियो जैसे स्टार्स ने उनके कपड़े पहनकर रेड कार्पेट पर वॉक किया।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *