Fairy Bazaar will start from January 16 in Gauhar Mahal | गौहर महल में 16 जनवरी से होगा परी बाजार शुरू: मुशायरा, विंटेज थीम पर फैशन शो, महिला बैंड जैसी प्रस्तुतियां भी होगी – Bhopal News

भारतीय कला, संस्कृति और क्राफ्ट पर केंद्रित परी बाजार के पांचवें संस्करण का आयोजन 16 जनवरी से गौहर महल में होगा। यह महोत्सव 19 जनवरी तक चलेगा और महिलाओं द्वारा महिलाओं के लिए आयोजित किया जाएगा। वुमन एजुकेशन इंपॉवरमेंट सोसाइटी और बेगम्स ऑफ भोपाल लेडीज

.

इस साल के महोत्सव की थीम मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध गोंड आर्ट को समर्पित की गई है। महोत्सव में बैतबाजी, विंटेज फैशन शो, पुस्तक चर्चा, संवाद सत्र, बैंड परफॉर्मेंस, ऑल इंडिया मुशायरा और सूफी नाइट जैसे आकर्षक कार्यक्रम होंगे। इसके साथ ही, मेंहदी, मेकअप, ओपन माइक और कैलीग्राफी जैसे प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।

महोत्सव में फूड स्टॉल्स और स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों का प्रदर्शन भी होगा, जिससे स्थानीय कारीगरों और उत्पादकों को बढ़ावा मिलेगा।

कार्यक्रम में गजल के साथ तबला वादन भी होगा।

कार्यक्रम में गजल के साथ तबला वादन भी होगा।

यह रहेगा शेड्यूल…

16 जनवरी को जनजातीय नृत्य

  • शुभारंभ सत्र – शाम 4 बजे
  • अवॉर्ड समारोह – शाम 5:30 बजे
  • आरुषि के बच्चों की प्रस्तुति – शाम 6 बजे
  • जनजातीय नृत्य की प्रस्तुति – शाम 6:30 बजे
  • सांस्कृतिक चेतना में भाषाई भूमिका पर परिचर्चा (विकास दवे और इकबाल मसूद) – शाम 6:45 बजे
  • किस्से अनकहे – शाम 7:30 बजे
  • राजीव सिंह द्वारा शाम-ए-कलाम की प्रस्तुति – रात 8 बजे

17 जनवरी लेडी बैंड की प्रस्तुति

  • अवॉर्ड समारोह – शाम 4 बजे
  • भोपाल का सांस्कृतिक विकास पर परिचर्चा (श्रीराम तिवारी और मुमताज खान) – शाम 5:30 बजे
  • रवीशा मर्चेंट द्वारा एंटरप्रेन्योर शो – शाम 6:15 बजे
  • आत्मजा लेडीज बैंड की लाइव प्रस्तुति – शाम 7:15 बजे
  • एनआईएफडी छात्रों द्वारा विंटेज थीम पर फैशन शो – रात 8:15 बजे
गौहर महल में सूफी नाइट्स भी।

गौहर महल में सूफी नाइट्स भी।

18 जनवरी मुशायरे के साथ गजल प्रस्तुति

  • हेल्थ एंड हाइजीन शो – अपराह्न 4:30 बजे
  • भोपाल पर चर्चा (मनोज श्रीवास्तव, मीरा दास, अलीम बज्मी, उदयन वाजयेपी और मीनाक्षी सिंह) – शाम 5:30 बजे
  • हास्य व्यंग्य प्रस्तुति – शाम 6:30 बजे
  • सलीम अल्लाहवाले द्वारा शाम-ए-गजल – 7:30 बजे
  • ऑल इंडिया मुशायरा – रात 8:15 बजे

19 जनवरी सूफी नाइट्स

  • शाम-ए-अदब में बुक रिव्यू – दोपहर 3:30 बजे
  • असमा राफत द्वारा इन्फ्लूएंसर्स शो – शाम 5 बजे
  • क्विज ऑन भोपालियत – शाम 6 बजे
  • संगीत संध्या – शाम 6:30 बजे
  • रंग बैंड द्वारा सूफी नाइट का आयोजन – रात 8 बजे

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *