Fadnavis said- Ministers will be sworn in before the winter session | फडणवीस बोले- शीतकालीन सत्र से पहले मंत्रियों की शपथ होगी: 7 से 9 दिसंबर तक विशेष सत्र, नेता विपक्ष पर स्पीकर फैसला लेंगे

मुंबई15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
देवेंद्र फडणवीस ने शपथ लेने के बाद मंच पर पीएम मोदी से मुलाकात की। पीएम ने उन्हें गुलदस्ता देकर बधाई दी। - Dainik Bhaskar

देवेंद्र फडणवीस ने शपथ लेने के बाद मंच पर पीएम मोदी से मुलाकात की। पीएम ने उन्हें गुलदस्ता देकर बधाई दी।

महाराष्ट्र चुनाव परिणाम आने के 13वें दिन देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री और एकनाथ शिंदे–अजित पवार ने उप मुख्यमंत्री की शपथ ली।

काफी मानमनौव्वल के बाद डिप्टी सीएम पद स्वीकार करने वाले शिंदे महाराष्ट्र के दूसरे ऐसे नेता बने, जो सीएम से डिप्टी सीएम बने।

एनसीपी नेता अजित पवार छठी बार डिप्टी सीएम बने। वह कांग्रेस, महायुति और महाविकास अघाड़ी सरकार में डिप्टी CM रहने वाले महाराष्ट्र के पहले नेता बन गए हैं।

मुख्यमंत्री का चार्ज लेने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा– विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले मंत्रियों की शपथ हो जाएगी और उनके पोर्टफोलिया दे दिए जाएंगे।

महाराष्ट्र विधानसभा में नेता विपक्ष का पद दिया जाएगा या नहीं, यह स्पीकर तय करेंगे। 7, 8 और 9 दिसंबर को महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र होगा। 9 दिसंबर को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा।

हमारे रोल बदले हैं, हमारी दिशा नहीं बदली। मंत्रिमंडल तय हो चुका है। इसमें ज्यादा बदलाव नहीं होंगे।

सबको साथ लेकर चलने वाली सरकार आपको देखने मिलेगी। समस्याएं आएंगी तो हम लोग मिलकर रास्ता निकालकर महाराष्ट्र को आगे बढ़ाएंगे। लाडली बहन योजना में अभी 1500 रुपए दे रहे हैं, इसे बढ़ाकर 2100 करेंगे। पहले हम आर्थिक सोर्स मजबूत करेंगे, फिर इसे बढ़ाएंगे।

10 साल में तीसरी बार सीएम बने फडणवीस, ऐसा करने वाले महाराष्ट्र के पहले भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने 10 साल में तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। ऐसा करने वाले वह भाजपा के पहले नेता हैं। शपथ के बाद वे PM मोदी के पास गए और अभिनंदन किया।

फडणवीस के बाद पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने डिप्टी CM पद की शपथ ली। शपथ से पहले उन्होंने बालासाहेब ठाकरे और आनंद दिघे का नाम लिया। प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह को धन्यवाद दिया। वे राज्य के दूसरे नेता हैं जो CM के बाद डिप्टी CM बने।

शिंदे के बाद NCP नेता अजित पवार ने डिप्टी CM की शपथ ली। वह छठी बार राज्य के डिप्टी CM बने हैं। वह महायुति और महाविकास अघाड़ी दोनों गठबंधन की सरकार में डिप्टी CM रहने वाले महाराष्ट्र के पहले नेता बन गए हैं।

शपथ समारोह मुंबई के आजाद मैदान में गुरुवार शाम 5:31 बजे शुरू हुआ, जो करीब 30 मिनट तक चला। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के सामने तीनों नेताओं ने मराठी में शपथ ली।

समारोह में PM मोदी, अमित शाह, नितिन गडकरी के अलावा नीतीश कुमार, चंद्रबाबू नायडू समेत NDA शासित 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के CM और डिप्टी CM शामिल हुए।

शपथ लेने जाने से पहले देवेंद्र फडणवीस की मां ने उनका तिलक किया।

शपथ लेने जाने से पहले देवेंद्र फडणवीस की मां ने उनका तिलक किया।

पक्ष के किसी भी दल के पास 10% सीटें नहीं, इसलिए नेता विपक्ष पर संशय ​महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग हुई थी। 23 नवंबर को रिजल्ट आया। महायुति को 230 सीटें मिलीं। इसमें भाजपा को 132, शिवसेना को 57 और NCP को 41 विधायक जीते। वहीं महाविकास अघाड़ी (MVA) को 46 और अन्य को 12 सीटें मिलीं। MVA में शिवसेना (UBT) 20, कांग्रेस 16 और शरद पवार की NCP को 10 सीटों पर जीत मिली। बहुमत का आंकड़ा 145 है।

नेता विपक्ष पर दावा करने के लिए पार्टी के पास 10% सीटों होना जरूरी है। 288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा में इस पद पर दावा करने के लिए 29 सीटों की जरूरत है, जो किसी भी विपक्षी पार्टी के पास नहीं हैं।

भास्कर कार्टूनिस्ट की नजर से शपथ समारोह

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *