पांवटा साहिब में लोक निर्माण विभाग में चालक के पद सेवाएं दे रहे सेवा सिंह ने आज सुबह फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। जानकारी के मुताबिक, चालक ने अपने घर भुगरनी में पंखे से लटककर आत्महत्या की। घटना आज सुबह लगभग साढे आठ बजे की है।
.
जानकारी के अनुसार सेवा सिंह (45) जब वह अपने बेटे को स्कूल छोड़कर घर पहुंचा। उसके बाद उसने यह कदम उठाया। इस घटना के पीछे गृह क्लेश वजह बताई गई है। परिवार में पति-पत्नी का आपस में झगड़ा होता रहता था। जिससे तंग आकर चालक ने ये कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण घर पहुंच गए। सेवा सिंह अपने पीछे 14 साल का बेटा छोड़ गया है।
थाना प्रभारी पुरूवाला राजेश ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा जा रहा है। इस मामले की जांच की जा रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।